फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Whoever will get rid of inflation, he will get votes

महंगाई से जो दिलाएगा निजात, उसी को मिलेगा वोट

Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Whoever will get rid of inflation, he will get votes
बबीता मलिक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुुर। विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई हैं। किसी भी सरकार को बनाने महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाली महिलाओं के अपने चुनावी मुद्दे हैं। आधी आबादी को जहां महंगाई से निजात चाहिए वहीं सुरक्षा और सम्मान की भी दरकार है। जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या 1216046 है। महिलाओं से बातचीत।
विज्ञापन

महंगाई पर लगे अंकुश
महंगाई ने जीवनयापन मुश्किल कर दिया है। गैस सिलेंडर के रेट में पिछले दिनों काफी बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा रोजमर्रा की सभी वस्तुएं लगातार महंगी होती जा रही हैं। महंगाई का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ता है। ---- रीमा
विज्ञापन

महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो
चुनाव में महिलाओं की भरपूर भागीदारी रहती है। राजनीतिक दलों को अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं की सुरक्षा से लेकर उनकी सभी क्षेत्रों में भागीदारी के मुद्दे को शामिल करना चाहिए। महिला मतदाता किसी भी चुनाव के रुख को बदलने की सामर्थ्य रखती हैं। --- प्रीति
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजगार एवं सुरक्षा अहम मुद्दा
महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में उनकी आबादी के हिसाब से भागीदारी मिले। सुरक्षा एवं सम्मान भी महिलाओं के लिए अहम मुद्दा है। महिलाएं उसी सरकार को पसंद करती हैं, जिसमें उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं भागीदारी हो।--- सोनम शर्मा

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार अहम
महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार का मुद्दा अहम रहेगा। जाति एवं मजहब के नाम पर मतदान नहीं किया जाएगा। जो राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्र में बुनियादी सुविधाएं देने की बात करेगा, उसको ही समर्थन दिया जाएगा। -- बबीता मलिक।
जनपद में महिला मतदाता
विधानसभा सीट ----- महिला मतदाता
बेहट ------------------- 175725
नकुड ------------------ 168052
सहारनपुर नगर ------- 209996
सहारनपुर ------------- 168490
देवबंद ---------------- 161611
रामपुर मनिहारान ---- 151117
गंगोह ------------------ 181055
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।

प्रीति

प्रीति- फोटो : SAHARANPUR

रीमा ग्रहणी

रीमा ग्रहणी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed