फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Whoever said so took out Prabhat Pheri amidst the echo of Nihal

जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल की गूंज के बीच निकाली प्रभात फेरी

Thu, 03 Nov 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Whoever said so took out Prabhat Pheri amidst the echo of Nihal
गंगोह में प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह। गुरुनानक देव जी के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न गुरुद्वारों में धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी है। चंद्र ग्रहण के कारण कार्यक्रम का समापन आठ के बजाए अब दस नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

आठ नवंबर को गुरुनानक देव जी का प्रकटोत्सव है। गुरु सिंह सभा द्वारा गुरुद्वारा पीठ बाजार से प्रभात फेरी का आयोजन शुरू किया था। बृहस्पतिवार को भी प्रभात फेरी निकाली गई। नगर कीर्तन करते श्रद्धालुओं का जत्था विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस वहीं पहुंचा। कई स्थानों पर जत्थे का स्वागत किया गया। जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के गगनभेदी उद्घोष के साथ वातावरण भक्ति मय बना रहा। गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष अरविंद पाल सिंह कपूर ने बताया कि अब आठ नवंबर के बजाए समापन व लंगर 10 नवंबर को किया जाएगा। प्रभात फेरी में अमरदीप सिंह लाड्डी, सरदार बलकार सिंह, अरविंद कपूर, हेड ग्रंथी निर्मल सिंह, शिवम चुग, विक्की, अर्जुन रहेजा, सपना टेबक, अरविंद टेबक, सुरेश अरोड़ा, दिनेश बजाज, अमित मलिक, विवेक सरदाना, भावना चुग, आशा, डिंपल बजाज, तलविंद्र कपूर, राधिका बजाज, वर्षा पाहुजा, प्रिया पाहुजा, सुशील पाहुजा आदि शामिल हुए। क्षेत्र के गुरुनानकपुरा, दैदनोर, बोडपुर आदि गुरुद्वारों में भी प्रभात फेरी के कार्यक्रम चल रहे हैं। गुरुद्वारा दैदनौर में भी प्रभातफेरी में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed