{"_id":"66774c863560e7faf006d1c4","slug":"who-is-responsible-for-playing-with-the-lives-of-7400-patients-investigation-started-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-126064-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लापरवाही पर गंगोह थाना उप निरीक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लापरवाही पर गंगोह थाना उप निरीक्षक निलंबित
Sun, 23 Jun 2024 03:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। महिला अपराध में कार्रवाई न करना गंगोह कोतवाली उप निरीक्षक संदीप कुमार को भारी पड़ गया। जांच में लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया, जबकि विवेचना में लापरवाही बरतने पर दो उप निरीक्षक लाइनहाजिर किए गए। कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मची है।
गंगोह थाना क्षेत्र की एक युवती ने शिकायत की थी। थाने के उप निरीक्षक संदीप कुमार मामले की जांच कर रहे थे, लेकिन जब शिकायत का समाधान नहीं हुआ तो मामला एसएसपी तक पहुंचा। इसके बाद एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला अपराध में कार्रवाई न करने और जांच में लापरवाही बरतने पर उप निरीक्षक संदीप कुमार को निलंबित कर दिया। इसके अलावा नकुड़ थाना उप निरीक्षक रोहताश सिंह, गंगोह थाना क्षेत्र के कुंडाकलां चौकी प्रभारी नीरज गुप्ता को विवेचना में लापरवाही करने पर लाइनहाजिर किया है। एक दिन पहले थाना बेहट उप निरीक्षक हरिओम सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को लाइनहाजिर किया जा चुका है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि जांच के लिए एसपी देहात को नामित किया है।