फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   When will the woman get a house

Saharanpur News: महिला को कब मिलेगा मकान

Sun, 16 Feb 2025 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
When will the woman get a house
गंगोह में पन्नी की छत वाले कच्चे घर मे खड़ी भारती। संवाद
सहारनपुर, गंगोह। मोहल्ला मखदूमजहां निवासी विधवा शिमला देवी पत्नी महिपाल अपनी दो बेटियों के साथ साढ़े तीन वर्षों से टूटी छत पर पन्नी डालकर गुजर-बसर कर रहीं हैं। छह माह पहले विधायक ने घर पहुंच कर आवास बनवाने का आश्वासन दिया था, वह भी कोरा ही साबित हुआ है।
विज्ञापन

शिमला देवी की छोटी बेटी भारती ने बताया कि उनके पिता का देहांत दस वर्ष पूर्व हो गया था। मां और बहन मधु मजदूरी कर किसी तरह घर चला रहीं हैं। तीन साल पहले मकान की छत गिर गई थी, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते मरम्मत नहीं हो सकी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय योजना के लिए कई बार आवेदन किया, लेकिन अब तक सूची में उनका नाम नहीं आया।
गत वर्ष 23 अगस्त को अमर उजाला में उनकी पीड़ा को प्रकाशित किया तो विधायक किरत सिंह ने उनके घर पहुंच जल्द आवास दिलाने का आश्वासन दिया था, लेकिन छह महीने बाद भी केवल राशन कार्ड बनाकर इतिश्री कर ली गई। नौवीं की छात्रा भारती ने पीएम और सीएम से गुहार लगाई कि उन्हें आवास और शौचालय योजना का लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed