फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   When agwananh dikhi barata, ur anandu sings throughout

अगवानन्ह जब दीखि बराता, उर आनंदु पुलक भर गाता

Mon, 26 Sep 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
When agwananh dikhi barata, ur anandu sings throughout
उत्तर रेलवे नाटक क्लब में श्री राम बारात के बाद माता जानकी को वरमाला पहनाते प्रभु श्रीराम - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर की रामलीला में अगवानन्ह जब दीखि बराता, उर आनंदु पुलक भर गाता, देखि बनाव सहित अगवाना, मुदित बरातिन्ह हने निसाना। रामलीला में धूमधाम से भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। इसके साथ ही कुछ जगहों पर ताड़का वध का मंचन हुआ।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे नाटक क्लब द्वारा माल गोदाम रोड पर रेलवे क्लब प्रांगण में भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। प्रभु श्री राम के रथ सारथी बनने का सौभाग्य नरेश कुमार को मिला। इसके साथ ही प्रभु श्रीराम और माता जानकी विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया और विवाह का भोज दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक राजीव गुंबर, सीओ प्रथम अजेंद्र यादव व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन शामिल हुए। इस दौरान क्लब के चेयरमैन संजीव शर्मा, प्रधान रवि जुनेजा, महामंत्री पंकज बजाज, अमित यादव, संजय फुटेला, सरदार कुलवंत सिंह, यशपाल त्रेहान, विपिन सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 के मंच पर ताड़का वध लीला का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुंबर, समाजसेवी सचिन चौधरी व रवि चौधरी ने किया। इसके साथ प्रतीकात्मक रूप से राम बरात की लीला दिखाई गई। इस मौके पर अतिथियों ने सभा के पदाधिकारियों की भव्य लीला आयोजित करने पर सराहना की। इस दौरान प्रधान जसबीर मोघा, मुख्य संरक्षक अशोक छाबड़ा, वरिष्ठ निर्देशक बब्बर जंग गुरुंग, सुरेंद्र मोघा, अनिरुद्ध गुरुंग, सतपाल कालरा, बीबी राय, मोहम्मद फारूख, प्रमोद धीमान, चेतन कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भारतीय कला मंच रामलीला सभा गोविंदनगर मैदान पर ताड़का वध की लीला का मंचन हुआ। इससे पूर्व मुख्य अतिथि समाजसेवी सतीश गौतम ने फीता काटकर लीला का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही हम जीवन और समाज को अच्छा बना सकते हैं। इनके अलावा अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, महामंत्री सर्वजीत सिंह धीर, संयोजक वरुण शर्मा, प्रबंधक सरदार पुनीत सिंह धीर, विनय लाल, आकाश कुमार, प्रीतक, दीपक कुमार, लखन सिंह, सुरजीत सिंह वालिया, सन्नी गुलाटी, प्रभजीत सिंह, राजकुमार चौधरी, अजय स्नेही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed