फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wheat worth Rs 215 crore bought from 32242 farmers

32242 किसानों से खरीदा 215 करोड रुपये का गेहूं

Wed, 23 Jun 2021 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Wheat worth Rs 215 crore bought from 32242 farmers
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जनपद में रिकॉर्ड गेहूं खरीद हुई है। जिले में 32242 किसानों से 1,08,657.865 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद गया। इसकी कीमत 215 करोड़ रुपये है। इसमें से 200 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खाते में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों की तुलना में इस वर्ष रिकॉर्ड गेहूं की खरीद की गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016-17 में 12,337 किसानों से 33,418.466 मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर 50 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। वर्ष 2017-18 में 16,823 किसानों से 45,981.336 मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर 75 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। वर्ष 2018-19 में 26,894 किसानों से 72,413.320 मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर 126 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। वर्ष 2019-20 में 17,725 किसानों से 50,356.258 मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर 93 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। वर्ष 2020-21 में 17,996 किसानों से 57,728.605 मीट्रिक टन गेहूं खरीद कर 115 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। उन्होंने कहा चालू गेहूं क्रय वर्ष में 32,242 किसानों से 1,08,657.865 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया, जिसकी कीमत 214.59 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि इसमें से 200 करोड़ रुपये किसानों के खाते में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed