{"_id":"60d376238ebc3e348c5ea6d1","slug":"wheat-purchase-stopped-yet-farmers-are-standing-at-the-purchasing-centers-saharanpur-news-mrt5440374138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद बंद, फिर भी क्रय केन्द्रों पर डटे हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद बंद, फिर भी क्रय केन्द्रों पर डटे हैं किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव। सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूं की खरीद बंद हो चुकी है। बावजूद इसके बहुत से किसान अभी भी अपने गेहूं लेकर क्रय केंद्रों पर डटे हैं।
गेहूं क्रय केन्द्र मियानगी, अंबेहटाचांद, जड़ौदापांड़ा आदि पर अपना गेहूं तुलवाने के लिए बुधवार को भी किसानों की भीड़ देखने को मिली। हालांकि उनका गेहूं नहीं खरीदा गया। केन्द्र प्रभारी धर्मपाल सिंह ने कहा कि जो किसान एक सप्ताह से अनाज लेकर केन्द्र पर रुके हैं सिर्फ उन्हीं का अनाज लिया जायेगा। उसमें भी कई किसानों का गेहूं गत दिवस खरीद होने से रह गया था। केवल साढ़े तीन सौ कुंतल खरीद होने के बाद पोर्टल मशीन बंद हो गई थी। बावजूद इसके किसानों को उम्मीद है कि उनके गेहूं का तौल हो जाएगा।
जबकि बड़गांव गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी कुलदीप सिंह और मियानगी के प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि अब आगे अगर सरकार समय बढ़ाकर मशीन चालू करायेगी तभी केन्द्र पर गेहूं खरीद संभव हो पायेगी। वहीं क्रय केन्द्रों पर खड़े किसानों का कहना है कि जब सरकार ने उनके पंजीकरण किये हुए हैं तो उनके गेहूं की खरीद क्यों नहीं की जा रही।
भारतीय किसान संघ के नानौता ब्लाक अध्यक्ष सतेन्द्र उर्फ पप्पू राणा का कहना है कि अगर सरकार ने शीघ्र ही गेहूं खरीद पुन: चालू नहीं की तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।