{"_id":"69e13adf3b45a4f8490fd101","slug":"wheat-procurement-has-not-begun-even-after-15-days-farmers-distressed-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-173567-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 15 दिन बाद भी गेहूं खरीद नहीं हुई, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 15 दिन बाद भी गेहूं खरीद नहीं हुई, किसान परेशान
Fri, 17 Apr 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
लखनौती/चिलकाना। गेहूं खरीद सीजन शुरू हुए करीब 15 दिन बीत जाने के बावजूद बारदाने की कमी के कारण चिलकाना और लखनौती गेहूं खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद नहीं हो सकी है। कुछ दिन पहले हुई बारिश से फसल में नमी बढ़ने के कारण पहले ही कम किसान गेंहू ला रहे हैं और जो ला भी रहे हैं उनके रजिस्ट्रेशन का सत्यापन न होने से खरीद नहीं हो सकी है।
गांव लखनौती में पीसीएफ का गेहूं खरीद केंद्र लगा है। इसे 1 अप्रैल से चालू कर दिया गया था, लेकिन अब तक गेहूं की खरीदारी शुरू हो सकी है। इसका कारण बारदाने की कमी भी है। साथ ही जिन किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था उनका अभी तक सत्यापन नहीं हो सका। इसके चलते किसान परेशान है। उधर, हरियाणा में किसानों को गेहूं ले जाने में हरियाणा पुलिस परेशान कर रही है।
परेशान किसान अपनी गेहूं की फसल बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है। किसान कुलदीप सिंह, नजाकत खान, अमित कुमार, अख्तर खान आदि किसानों का कहना है कि कटाई के बाद गेहूं को बेचने कहां जाएं। हरियाणा बार्डर पर वहां की पुलिस परेशान कर रही है और इधर किसानों का जो रजिस्ट्रेशन हुआ था उसका अभी तक सत्यापन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
इससे वह परेशान है। उधर, नकुड़ तहसीलदार प्रियंक सिंह का कहना है कि जो भी रजिस्ट्रेशन आ रहे हैं उनका वह लगातार सत्यापन करा रहे हैं। बाकि का भी जल्दी ही सत्यापन करा दिया जाएगा।
चिलकाना में केंद्र प्रभारी कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि इस बार बारिश के चलते गेहूं की फसल लेट हुई है, जिससे किसानों को कटाई में भी देरी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अधिक नमी के कारण किसान फिलहाल अपनी उपज केंद्र पर लाने से बच रहे हैं, क्योंकि निर्धारित मानकों के अनुसार नमी वाली फसल की खरीद संभव नहीं हो पाती। बताया कि केंद्र पर बारदाने की भी कमी बनी हुई थी। बृहस्पतिवार को ही बारदाना केंद्र पर आया है।