फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wheat procurement boom after the election

चुनाव के बाद आई गेहूं खरीद में तेजी

Wed, 21 Apr 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement boom after the election
नागल में केंद्र पर गेंहू से भरी खड़ी ट्रैक्टर ट्राली - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़/गंगोह/नागल/चिलकाना (सहारनपुर)। पंचायत चुनाव बीतने और मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए किसानों ने गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का काम तेज कर दिया है। इसी के चलते सरकारी क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए गेहूं बढ़ गया है।
विज्ञापन

नकुड़ में सहारनपुर रोड पर स्थित गेहूं क्रय केन्द्र पर अभी तक 60 किसानों से करीब 2230 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। एसएमआई अशोक जोशी ने बताया कि पीओपी मशीन पर किसानों का अंगूठा लगवाकर ही खरीद की जा रही है तथा किसान स्वयं ही जनसेवा केंद्र से अपना टोकन बनवाकर ला रहे हैं। उन्होंने बताया सेंटर पर बारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा किसानों के बैठने, पीने के पानी की उचित व्यवस्था की गई है। इस बार गेहूं की फसल बहुत अच्छी है। शुरू में पदमनगली गांव के एक किसान की गेहूं के काफी मात्रा में हरा दाना होने के कारण रिजेक्ट की गई थी, लेकिन बाद में सूख जाने पर उसका गेहूं खरीद लिया गया। इसके अलावा अभी तक एक भी किसान का गेहूं रिजेक्ट नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अभी तक केंद्र पर 60 किसानों की 2230 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है तथा इनमें से 35 किसानों को भुगतान भी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गांवों का संबंधीकरण होने से इस बार केंद्र पर भीड़ नहीं है और केंद्र पर सही किसान ही पहुंच रहा है।
विज्ञापन

----
धीमी गति से हो रही खरीदारी
गंगोह। गेहूं क्रय केंद्रों पर तोल चल रहा है, लेकिन यह खरीदारी पर्याप्त नहीं है। मंडी परिषद द्वारा लगाए गए सेंटर पर अभी तक केवल 581 क्विंटल की खरीद हो पाई है, यह जानकारी केंद्र प्रभारी अवनीश कुमार ने दी है, जबकि लखनौती सहकारी समिति सचिव दारा सिंह ने बताया की 901 क्विंटल की खरीद कर चुका है। उत्पादन के अपेक्षा यह खरीदारी कम हो रही है, जिससे किसान हरियाणा जाने को मजबूर हैं। हरियाणा पुलिस बॉर्डर पर किसानों को जानबूझकर परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
उत्पादन से कम गेहूं खरीद रहे केंद्र
नागल। कस्बे के एफसीआई केंद्र प्रभारी अरुण कुमार ने बताया उनके सेंटर पर 689 कुंतल गेहूं अभी तक खरीदा गया है। एडीओ (सहकारिता) केके श्रीवास्तव ने बताया कि विकासखंड क्षेत्र में प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर एक एक गेहूं खरीद केंद्र बनाया गया है। एफसीआई केंद्र को लेकर कुल 10 केंद्र हैं। अभी तक 3156 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। किसान जगदीश प्रसाद निवासी इसाकपुर ने बताया कि रजिस्ट्रेशन करा रखा है, बैंक खाते के सामने लंबित लिखा हुआ आ रहा है, जिसको केंद्र वाले स्वीकार नहीं कर रहे हैं। वह कहते हैं यह सत्यापित होना चाहिए। क्षेत्र के गांव सोहन चिड़ा निवासी तनवीर अहमद का कहना है कि प्रत्येक हेक्टेयर पर गेहूं खरीद केंद्र करीब 42 क्विंटल गेहूं की खरीद कर रहे हैं, जबकि एक हेक्टेयर में 60 क्विंटल तक का गेहूं उत्पादन हो रहा है।

-----
उठान नहीं होने से लगे हैं गेहूं के ढेर
चिलकाना। क्षेत्र में पांच गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं। चिलकाना गेहूं खरीद केंद्र के प्रभारी मोहम्मद जुबेर ने बताया कि इस केंद्र पर 1636 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। किसान सेवा सहकारी समिति पटनी के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि यहां पर 2190 क्विंटल तथा बुड्ढाखेड़ा साधन सहकारी समिति के सचिव अंकुर बंसल के अनुसार यहां पर 2621 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं लाने वाले किसानों को भुगतान भी शुरू हो चुका है। चिलकाना के किसान मोहम्मद सलीम ने बताया कि गेहूं खरीद में उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आ रही है। खरीद केंद्रों के संचालकों ने बताया कि गेहूं की आवक लगातार हो रही है, लेकिन सेंटरों से गेहूं का उठान नहीं हो रहा है। जिस कारण केंद्रों पर गेहूं के बोरों के ढेर लगे हैं, यदि गेहूं का उठान शुरू नहीं हुआ, तो समस्या हो सकती है।

लखनौती केंद्र पर गेहूं तोलते कर्मचारी

लखनौती केंद्र पर गेहूं तोलते कर्मचारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed