फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wheat is not being sown in Saharanpur due to farmers not switching to sugarcane

UP: खेतों में खड़ा है गन्ना, कैसे करें गेहूं की बुवाई, किसानों ने बयां किया दर्द, पढ़िए पूरा अपडेट

Thu, 08 Dec 2022 01:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 08 Dec 2022 01:34 PM IST
सार

Saharanpur News : किसानों का गन्ना अभी तक खेतों में खड़ा है। ऐसे में किसानों के सामने गेहूं की बुवाई की बड़ी समस्या है। वहीं किसानों ने अपना दर्द बयां किया है।

विज्ञापन
Wheat is not being sown in Saharanpur due to farmers not switching to sugarcane
किसान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नानौता सहकारी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना किसान केवल लेट भुगतान की समस्या से ही त्रस्त नहीं हैं, बल्कि गन्ना मिल संचालकों एवं उनके कर्मचारियों की मनमानी से भी परेशान हैं। इस चीनी मिल से जुड़े गन्ना किसानों को समय से पर्ची न मिलने की वजह से किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। खासकर छोटे किसानों के साथ इस तरह की एक बड़ी दिक्कत आ रही है। जिनको अभी तक एक मिल की ओर से एक भी गन्ना पर्ची नहीं मिल पाई है, जबकि दिसंबर माह भी आधा बीतने को है।

विज्ञापन


नानौता सहकारी चीनी मिल से जुड़े जागरूक किसान अनिल, सुनील, सुधीर कुमार, सुरेंद्र, नरेंद्र कहते हैं कि उन्होंने 10 से पन्द्रह बीघा में गन्ने की खेती की है, लेकिन अभी तक वह मिल के चक्कर में एक भी गन्ना खेत से नहीं निकाल पाए हैं। यदि दिसंबर के अंत तक भी गन्ना निकल जाएगा तो वें गेहूं की बवाई कर सकेंगे, अन्यथा इस बार वें गेहूं की बुवाई नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन


इसी तरह गांव झबीरन में किसान कृष्ण पाल ने भी 15 बीघा गन्ने की खेती की है, लेकिन अब तक उन्हें भी पर्ची नहीं मिली। कातला गांव निवासी विजयंत राणा कहते हैं कि उक्त मिल से जुड़े क्षेत्र के लगभग 50 प्रतिशत छोटे किसानों को अब तक इक्का दुक्का पर्ची ही मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Results Live: खतौली सीट पर चौथे राउंड में भाजपा को बड़ा झटका, अब मदन भैया बहुत आगे

नानौता स्थित किसान सहकारी चीनी मिल पहले तो लेट शुरू हुई। साथ ही आए दिन खराब रहती है। जिस वजह से छोटे किसानों को पर्याप्त गन्ना पर्ची नहीं मिल पा रही है। इस बाबत हमने मांग की थी कि वैकल्पिक तौर पर अन्य चीनी मिल पर व्यवस्था कर दी जाए, लेकिन यह व्यवस्था नहीं की गई, उनकी इस समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। इसी तरह रेड़ा गांव के रहने वाले विजय कुमार अपने दस बीघा के खेत में गेहूं की बुआई करना चाहते थे, लेकिन अभी तक खेत से गन्ना खाली नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें: Khatauli By Election Results: खतौली में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, तस्वीरें

इस संबंध में जिला गन्ना अधिकारी आर. डी. द्विवेदी का कहना है कि अगर वास्तव में ऐसा मामला है तो इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed