{"_id":"5963ca324f1c1b503b8b473a","slug":"welcoming-the-winner-of-the-biggest-artist-winner","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे बड़े कलाकार के विजेता विरद का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे बड़े कलाकार के विजेता विरद का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खुली जीप पर विरद।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में सोनी टेलीविजन पर प्रसारित हुए सबसे बड़ा कलाकार शो का विजेता बनकर सोमवार को सहारनपुर लौटे विरद त्यागी का भव्य स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन से विरद के घर तक रोड शो किया गया। बधाई देने के लिए विरद के घर दिनभर लोगों का तांता लगा रहा।
विरद त्यागी सोमवार की सुबह दस बजे शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से सहारनपुर पहुंचे। उनके साथ उनकी मां शीतल त्यागी और पिता ललित त्यागी, मेंटोर अंकुश जोशी भी थे। विरद के सुबह दस बजे पहुंचने की सूचना पहले से थी।
ऐसे में रंगकर्म संस्था अभिनय मित्र, भारत विकास परिषद सिद्धार्थ, पावर योगा मेडिटेशन सेंटर आदि की ओर से उसके स्वागत की पूरी तैयारी की हुई थी। लकड़ी के पुल से विरद को खुली जीप में खड़ाकर उसके शारदा नगर स्थित घर तक रोड शो कर ले जाया गया।
विज्ञापन
विरद जीप पर खड़ा होकर डांस करता हुआ घर पहुंचा। ढोल की थाप पर विरद की मां और अन्य परिजन डांस करते हुए चल रहे थे। विरद के घर पहुंचने पर मोहल्लेवासियों ने भी उसका स्वागत किया। परिवार को बधाई देने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
शाम तक लोग बधाई देने के लिए घर पहुंचते रहे। विरद के गुरु संदीप शर्मा, विश्वजीत पुंडीर, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, लीना दुआ, जेएस दुआ, बबीता मलिक, अवनीत कौर, राजेश गुप्ता, अनिल मदान, कपिल गोयल, कपेश ममगई, शानु सिद्दीकी, शाहनवाज पप्पी, सीमा शर्मा, बृजेंद्र त्रिपाठी, करुणा प्रकाश, नायक खन्ना, शिवानी खन्ना आदि मौजूद रहे।