फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Welcome to the Ministers of State, the public faced the jam

राज्यमंत्रियों का स्वागत, जनता ने झेला जाम

Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the Ministers of State, the public faced the jam
भाजपा में जसवंत सैनी व ब्रिजेश सिंह के मंत्री बनने पर रेलवे जुलूस पर स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री पद की शपथ लेकर लौटे लोक निर्माण राज्यमंत्री बृजेश सिंह और संसदीय कार्य व औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी का समर्थकों ने अभिनंदन किया। महानगर से लेकर उनके पैतृक गांव तक अनेक स्थानों पर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने उनका स्वागत किया। काफिलों के साथ दोनों मंत्री सभी का आभार जताते और स्वागत कराते अपने घर पहुंचे। मंत्रियों के स्वागत के चलते पूरे शहर में जाम लगा रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

देवबंद विधायक बृजेश सिंह और जसवंत सैनी का राज्यमंत्री बनने के बाद जनपद सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर स्वागत हुआ। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे शताब्दी एक्सप्रेस से दोनों मंत्री पहुंचे। भाजपा नेताओ, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल मालाएं, अंग वस्त्र तथा पगड़ियां पहना कर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन, मेयर संजीव वालिया, विधायक राजीव गुम्बर, देवेंद्र निम, मुकेश चौधरी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक जगपाल, लाज कृष्ण गांधी, नरेश सैनी, क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग सहित भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। यहां से दोनों मंत्री खुले वाहन में सवार हो कर जुलूस के रूप में नागरिकों का अभिवादन करते हुए घंटाघर से कोर्ट रोड होते हुए निकले। कई जगहलोगों ने ढोल की थाप में नाचते हुए फूल मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया। कोर्ट से अपने अपने काफिलों के साथ राज्यमंत्री बृजेश सिंह अपनी विधानसभा देवबंद को रवाना हुए, वहीं राज्यमंत्री जसवंत सैनी रामपुर मनिहारान गए। रास्तों में भी दोनों मंत्रियों का समर्थकों ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन

महानगर में दो घंटे रहा जाम
सहारनपुर। दोनों राज्यमंत्री बृजेश सिंह और जसवंत सैनी का रेलवे स्टेशन से लेकर कोर्ट रोड तक महानगर में अनेक स्थानों पर स्वागत किया। दोनों मंत्री खुली गाड़ी में सवार होकर निकले। इस दौरान उनके स्वागत जुलूस में भारी संख्या में वाहन शामिल रहे। ऐसे में मंत्रियों के काफिले के कारण महानगर में सुबह नौ बजे से पूर्व ग्यारह बजे तक दो घंटे जाम के हालात रहे। विश्वकर्मा चौक, घंटाघर, अंबाला रोड, देहरादून रोड, रेलवे रोड, कोर्ट रोड पर जाम लगा रहा। सैकड़ों वाहनों का जमावड़ा होने से नागरिक परेशान रहे। रेलवे के कोर्ट रोड पुल पर जाम लगने पर लोगों ने निजी अस्पताल रेलवे पुल से निकलने का प्रयास किया, तो वहां भी जाम के हालात रहे। दो घंटे तक जाम में फंसे रहने पर लोग परेशान रहे। दोनों मंत्रियों का काफिला महानगर से गुजरने के बाद ही जाम से मुक्ति मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed