फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Welcome to Sant Niranjan Das Maharaj returning from Kashi

काशी से लौट रहे संत निरंजनदास महाराज का स्वागत

Fri, 18 Feb 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Sant Niranjan Das Maharaj returning from Kashi
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन से सहारनपुर श्री श्री 108 संत निरंजन दास जी महाराज पहुंचने पर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। संत निरंजन दास महाराज का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भंडारा कर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

संत निरंजनदास महाराज बनारस में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती मनाकर स्पेशल ट्रेन से जालंधर लौट गए। विशेष ट्रेन के शुक्रवार को यहां पहुंचने पर साधु संगत एवं श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर मानव सेवा फाउंडेशन एवं गुरु रविदास महासभा द्वारा अखंड लंगर एवं प्रसाद वितरण किया गया। रोहित गौतम ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी ने समाज में पाखंड एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर किया। वहीं, समानता एवं एकता का संदेश दिया। गुरु रविदास महासभा के अध्यक्ष अशोक भारती ने स्टेशन पर लंगर कराया। संत निरंजन दास महाराज ने बताया कि गुरु रविदास जी सभी को लंगर खिलाया करते थे। यह ट्रेन काशी में 645वीं जयंती मनाकर सहारनपुर लौट रही थी। कार्यक्रम में संत मनदीप दास, गुरु रविदासिया सेवादल के संजीव कर्णवाल, जोत सिंह, अशोक भारती, विशाल, गौरव, अवनीश, सुधीर, सुनील, प्रवेश, सत्येंद्र गौतम, आकाश, सचिन कुमार, सुशील बौद्ध, रजनीश कुमार, बबली साहनी, पिंकी, सुखवीर सिंह, अनिल सहगल आदि मौजूद रहे।

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन से  सहारनपुर श्री श्री 108 संत निरंजन दास जी महाराज पहुंचने पर

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर विशेष ट्रेन से सहारनपुर श्री श्री 108 संत निरंजन दास जी महाराज पहुंचने पर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed