फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Weeds spread in Khalidpur due to the death of cousins

Saharanpur News: चचेरे भाइयों की मौत से खालिदपुर में पसरा मातम

Sun, 18 Jun 2023 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Weeds spread in Khalidpur due to the death of cousins
लखनौती/गंगोह। गांव खालिदपुर में यमुना में डूबने से हुई एक ही परिवार के दो युवकों की मौत से जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, वही गांव भर में मातम पसर गया है। मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने के लिए घरों में ग्रामीणों की भीड इकट्ठा हो गई। परिजनों के रूदन को देखकर सभी की आंखे नम हो रही थी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों युवक किसान परिवार से है। सागर तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था, जबकि दर्पण भी दो भाइयों में छोटा था। दोनों ही युवक शोभित विवि से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहे थे। सागर की माता सुमन, बहन शालू और दर्पण की माता सविता बार बार पछाड खाकर गिर रही थी। दोपहर में जब दोनों युवकों की अर्थियां उठी और दोनों का दाह संस्कार किया गया तो पूरा गांव कराह उठा, सबकी आंखें नम हो गई। अनेक परिवारों में दोपहर में खाना तक नहीं बना। शवयात्रा में पूर्व विधायक डा. सुशील चौधरी, जिपंस नरेंद्र्र सिंह, पूर्व जिपंस चौ. नक्षत्रपाल सिंह, प्रधान मोहित कश्यप, पूर्व प्रधान जसवंत कश्यप, ब्रजमोहन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


डेंजर जोन पर नहीं लगी रेड पट्टी
लखनौती। डेंजर जोन पर नहीं लगाई रेड पट्टी के कारण से यमुना नदी में आए दिन हादसे हो रहे हैं। गंगा दशहरे के अवसर पर भी ततारपुर खुर्द के सामने एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। दौलतपुर घाट पर भी एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई थी, लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।नतीजतन आज फिर दो घरों के चिराग बुझ गए। तहसीलदार राधेश्याम शर्मा का कहना है कि जल्द ही सिंचाई विभाग को पत्र लिखकर डेंजर जोन पर रेड पट्टी लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed