फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wednesday was the coldest day of the season, temperature was 4.5 degrees

Saharanpur News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, 4.5 डिग्री रहा तापमान

Thu, 08 Jan 2026 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 08 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wednesday was the coldest day of the season, temperature was 4.5 degrees
सहारनपुर। न्यूनतम तापमान गिरकर अभी तक के सबसे निम्न स्तर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसकी वजह से बुधवार सीजन का अभी तक का सबसे ठंडा दिन रहा। दोपहर में धूप निकलने के बावजूद लोगों का सर्दी से कोई खास राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह चार दिन तक धूप नहीं निकली थी, लेकिन न्यूनतम तापमान फिर भी छह और सात डिग्री सेल्सियस था। अब तीन दिन से दोपहर में धूप निकल रही है। उसके बावजूद तापमान में गिरावट है। बुधवार की सुबह भी आसमान में कोहरा छाया रहा। तेज शीतलहर के कारण खुले में खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। सुबह करीब 10:30 बजे कोहरा छटना शुरू हुआ और 11 बजे तक धूप निकल आई।
विज्ञापन

दोपहर में अच्छी धूप रही, लेकिन शीतलहर बने रहने के कारण सर्दी का असर पूरा रहा। जो न्यूनतम तापमान एक दिन पहले मंगलवार को 05 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह इस सीजन का अभी तक का सबसे कम मापतान है। अधिकतम तापमान में .1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही और वह 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed