{"_id":"692368520a992d70cc0a87ec","slug":"wedding-season-travel-poses-challenges-trains-and-buses-are-barely-spacious-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-163530-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सहालग में सफर बना चुनौती, ट्रेनों-बसों में कदम रखने की जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सहालग में सफर बना चुनौती, ट्रेनों-बसों में कदम रखने की जगह नहीं
विज्ञापन
सहारनपुर। सहालग के चलते ट्रेनों और रोडवेज बसों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ है। सबसे ज्यादा परेशानी महिला, बुजुर्ग और बच्चों को हो रही है। हाल यह है कि सीट मिलना तो दूर कदम रखने तक की जगह नहीं है। सफर चुनौती बना है। 26 नवंबर को खूब शादियां होंगी।
सहालग में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। तीन दिन पहले ही अंबाला मंडल ने अमृतसर से दो विशेष ट्रेनें शुरू की हैं, जिनका संचालन हो रहा है। इसके बाद भी ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हो रही है। रविवार को दिल्ली से सहारनपुर आने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बंपर भीड़ रही। दरभंगा-अमृतसर जननायक, अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस में यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। सबसे ज्यादा खराब हालत जनसेवा एक्सप्रेस की रही, जिसमें यात्री दरवाजे पर बैठकर सफर करते नजर आए। यही हाल इन दिनों रोडवेज बसों का चल रहा है। सहारनपुर से शामली, हरिद्वार, देहरादून, मुजफ्फरनगर की बसें फुल चल रही हैं। सहालग के चलते टिकट बिक्री में भी उछाल आया है। हर दस मिनट में बस को रवाना किया जा रहा है।
-- -- --
-- तीन ट्रेनें रही रद्द, दो ने कराया इंतजार
ट्रेनों के निरस्तीकरण और लेटलतीफी का सिलसिला जारी है। रविवार को 64559 दिल्ली-सहारनपुर मेमू, 64557 दिल्ली-सहारनपुर मेमू और 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार निरस्त रही। ट्रेन नंबर 04608 अमृतसर-छपरा विशेष ट्रेन सात घंटे और 22424 अमृतसर-गोरखपुर जनसाधारण सुपरफास्ट एक्सप्रेस ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को छह घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन
-- -- --
-- फैक्ट फाइल
परिवहन निगम
रोडवेज बसें - 802 बसें
प्रतिदिन सफर - करीब 1.25 लाख यात्री
-- -- --
रेलवे
कुल ट्रेनें - 155
प्रतिदिन सफर - करीब 30 से 35 हजार