फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Webcasting will be done at 1380 booths in the district

Saharanpur News: जनपद के 1380 बूथों पर होगी वेबकास्टिंग

Mon, 08 Apr 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 08 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Webcasting will be done at 1380 booths in the district
सहारनपुर। चुनाव को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए तमाम तैयारियां चल रहीं हैं। इसके लिए जनपद के 2708 मतदेय स्थलों में से 1380 पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इन मतदेय स्थलों पर निर्वाचन आयोग की सीधी निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

चुनाव को सही प्रकार से कराने के लिए तमाम व्यवस्थाएं चॉक चौबंद कर ली गई हैं। इसके लिए जनपद को 22 जोन और 216 सेक्टर में बांटा गया है। जनपद की सात विधानसभा सीटों में से बेहट, सहारनपुर नगर, सहारनपुर देहात, देवबंद और रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र में शामिल हैं। जबकि नकुड़ और गंगोह विधानसभा सीट कैराना लोकसभा का हिस्सा हैं। जनपद के 2597593 मतदाता 2708 मतदेय स्थलों पर मतदान करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जनपद के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील आदि 1380 बूथों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इनकी निगरानी सीधे निर्वाचन आयोग के दिल्ली और लखनऊ कार्यालय से होगी। इन बूथों पर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था भी की जाएंगी।
विज्ञापन

जनपद में वेबकास्टिंग के लिए 2708 में से 1380 मतदेय स्थल चिह्नित किए गए हैं। इनकी निगरानी सीधे निर्वाचन कार्यालय से की जाएगी। - हरिकृष्ण शर्मा, सहायक निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में इन मतदेय स्थलों पर होगी वेबकास्टिंग
विधानसभा ------ मतदेय स्थल ------ वेबकास्टिंग
बेहट ----------- 397 ------------ 208
नकुड ----------- 386 ------------- 194
सहारनपुर नगर ----- 454 ------------- 227
सहारनपुर देहात ----- 379 ------------ 190
देवबंद ------------ 365 ----------- 197
रामपुर मनिहारान -----331 ------------ 165
गंगोह ------------ 396 ------------ 199
योग ------------2708 ------------ 1380
नोट: निर्वाचन कार्यालय के अनुसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed