फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Weather hit, no relief even after rain

मौसम की मार, उमस ने किया बेहाल

Fri, 11 Jun 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Weather hit, no relief even after rain
सहारनपुर। मौसम के बदलते मिजाज ने बेहाल कर दिया है। कई दिन से सूरज आग बरसा रहा था तो तड़के बारिश हुई। इसके बावजूद राहत नहीं मिली, बल्कि दिनभर मौसम में उमस घुली रही। ऐसे में पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पाए। वहीं, बरसात के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से समस्या भी बनी रही।
विज्ञापन

बीते पांच दिन में मौसम का मिजाज लगातार बदला है। बुधवार रात तेज हवा चली तो तड़के बारिश भी हुई। इस कारण न्यूनतम तापमान में 24 घंटे के भीतर करीब 06 डिग्री सेल्सियस की गिरावट तो आई, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान भी 24 घंटे में करीब 04 डिग्री सेल्सियस कम हुआ। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक आसमान से 14 मिलीमीटर पानी बरसा है। अगले कुछ दिन मौसम ऐसे बदलता रहेगा। कभी बादल छाएंगे तो कभी कड़ी धूप निकलेगी।
विज्ञापन

बिजली दिखाती रही नखरे
एक तरफ मौसम में उमस घुली रही तो दूसरी तरफ बिजली भी नखरे दिखाती रही। गर्मी से राहत पाने के लिए एसी, कूलर और पंखे खूब चले, जिससे विद्युत ट्रांसफार्मरों पर भार भी बढ़ गया। कई जगह पर विद्युत लाइनों में फाल्ट भी हुए। इससे दिन में बिजली आपूर्ति बाधित होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- फसलों के लिए लाभकारी बारिश
फिलहाल खेतों में गन्ने की फसल लगी है तो धान की नर्सरी भी तैयार की जा रही हैं। तड़के हुई बरसात को फसलों के लिए लाभकारी बताया गया। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि गन्ना और धान की नर्सरी के अलावा ज्वार और पशुओं के लिए चारा भी खेतों में खड़ा है, जिसके लिए पानी की इस समय जरूरत होती है और बरसात से उसकी भरपाई हो रही है।
------
बीते पांच दिन में मौसम का मिजाज
तारीख -- न्यूनतम -- अधिकतम
06 जून ---- 27 --------- 36.8
07 जून ---- 27.8 ------ 36.6
08 जून ---- 28 -------- 38.5
09 जून ---- 29.4 ------ 38.8
10 जून ---- 23.2 ------- 34.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed