{"_id":"652d917d7eeba3133202d2d4","slug":"weather-becomes-cold-due-to-rain-and-hailstorm-with-strong-wind-mud-becomes-problem-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-11471-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से ठंडा हुआ मौसम, कीचड़ बना समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से ठंडा हुआ मौसम, कीचड़ बना समस्या
Tue, 17 Oct 2023 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। तेज हवा के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिसके कारण मौसम ठंडा हो गया। इसकी वजह से कई लोग दिन ही में गर्म कपड़े पहने नजर आए। वहीं दूसरी ओर शहर सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों पर भारी कीचड़ हो गया, जिसमें वैकल्पिक मार्गों पर यातायात बढ़ने से जाम की स्थिति बनी रही। जहां वैकल्पिक मार्ग नहीं था वहां लोगों को कीचड़ के बीच से निकलना पड़ा। कई राहगीर गिरते-गिरते बचे। सोमवार को हुई बारिश 31 मिलीमीटर दर्ज की गई। तापमान भी नौ डिग्री नीचे आ गया।
सोमवार सुबह आठ बजे जनपद में झमाझम बारिश हुई। शहर में केवल बारिश, जबकि सरसावा, नकुड़, चिलकाना आदि जगहों पर ओलावृष्टि हुई। तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान को एकदम से नीचे ला लिया। जो न्यूनतम तापमान रविवार को 24.2 डिग्री सेल्सियस था वह सोमवार को गिरकर 21.5 डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान जो रविवार को 32 डिग्री सेल्सियस था वह गिरकर 23 डिग्री पर आ गया यानी नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। उधर, बारिश के कारण महानगर की उन सड़कों पर कीचड़ की समस्या पैदा हो गई, जहां सीवर लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदकर छोड़ा गया है। इनमें शहीद गंज, नेहरू मार्केट, कलेक्ट्रेट तिराहे से हकीकतनगर तिराहे को जाने वाली सड़क आदि रहे। इन मार्गों पर कीचड़ और दलदल होने से वाहनों को निकलने में परेशानी रही। इसके अलावा शहर भर में रामलीला के मंचन के लिए लगाए गए टैंट और बल्लियां हवा में उखड़ गए। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया है।
तेज हवा से जिले भर में बत्ती हुई गुल
तेज हवा की वजह से जनपद में अनेक जगहों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हकीमपुरा बिजली घर से संबंधित कॉलोनियों और गांवों में सुबह से गई बिजली देर शाम को आई। हकीकतनगर बिजलीघर से जुड़े इलाही पुरा में खंभा गिरा। मानकमऊ, जैनबाग, पुल खुमरान, घंटाघर, आवास विकास, आईटीआई, हुसैन बस्ती, टीपीनगर, किशनपुरा, जनकनगर सहित अनेक बिजलीघरों से आपूर्ति सुबह से बंद रही।
विज्ञापन
बारिश से खेती भी हुई प्रभावित
इन दिनों धान की कटाई चल रही है। तेज बारिश के कारण धान की कटाई पर ब्रेक लगा है। उधर, शरद कालीन गन्ने की बुआई भी जनपद में चल रही है, जो बारिश के कारण प्रभावित हुई है। इसके अलावा कईं क्षेत्रों में गन्ने की फसल गिरने की सूचना भी है। इन तमाम पहलुओं को लेकर किसान चिंतित है।