{"_id":"67ae422db44b1a984606b8d8","slug":"wearing-helmet-is-compulsory-for-co-passengers-too-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-142548-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सहयात्री के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सहयात्री के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने मंडल के दो पहिया वाहनों से कार्यालय आने वाले शासकीय एवं अर्द्ध-शासकीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहयात्रियों के लिए भी हेलमेट पहनना आवश्यक है। मंडलायुक्त ने कहा कि जो अधिकारी एवं कर्मचारी चार पहिया वाहन से कार्यालय आते हैं वे वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें। साथ ही उनके और अन्य सभी सह यात्रियों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है। यदि निर्देशों का उल्लंघन पाया गया तो सुरक्षाकर्मी द्वारा उनके कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही पर विचार किया जाएगा।