{"_id":"6793e64faf521550ff0c1d3d","slug":"weapons-factory-running-in-a-house-caught-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-141072-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मकान में चल रही शस्त्र फैक्टरी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मकान में चल रही शस्त्र फैक्टरी पकड़ी
Sat, 25 Jan 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
अवैध असलहा फैक्टरी के मामले में पकड़े गए आरोपी
सहारनपुर। देवबंद थाना क्षेत्र के तैय्यबपुर बड़ागांव में पुलिस ने असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मकान के अंदर फैक्टरी चल रही थी। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कई देशी तमंचे, रिवाल्वर समेत हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। आरोपी पांच से 10 हजार रुपये में तमंचे और देशी रिवाल्वर बेच देते थे। एसपी देहात सागर जैन ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।
एसपी ने बताया कि देवबंद पुलिस ने 23 जनवरी को तमंचे के साथ कोटला निवासी आसिफ को पकड़ा था। पूछताछ में बताया कि वह तैय्यबपुर बड़ागांव से तमंचा खरीदकर लाया था। इसके बाद पुलिस ने अपने स्तर पर छानबीन की तो पता चला कि एक मकान के अंदर असलहा बनाने की फैक्टरी चल रही है।
पुलिस ने शुक्रवार को मकान पर छापा मारकर दो आरोपियों को पकड़ा, जिनकी पहचान तैय्यबपुर बड़ागांव निवासी धनपाल सिंह और दानिश के रूप में हुई, जिस मकान में यह फैक्टरी चल रही थी, वह धनपाल के पिता तेल्लू सिंह के नाम पर है। तीनों मिलकर हथियार बनाते थे।
विज्ञापन
तेल्लू सिंह को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने मौके से पांच तमंचे, एक देशी मस्कट, एक देशी रिवाल्वर, अधबने तमंचे, सात कारतूस और डि्रल मशीन व स्प्रिंग आदि बरामद किए।