{"_id":"68dc26120480bed3920eecb4","slug":"we-will-recite-hanuman-chalisa-and-sing-bhajans-at-the-police-station-but-no-action-will-be-taken-there-imran-masood-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-159853-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में हनुमान चालीसा पढ़ेंगे, भजन गाएंगे, वहां कार्रवाई नहीं होगी : इमरान मसूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में हनुमान चालीसा पढ़ेंगे, भजन गाएंगे, वहां कार्रवाई नहीं होगी : इमरान मसूद
विज्ञापन
सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि सरकार विशेष लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करती है। थाने में बैठकर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे और भजन गाएंगे लेकिन कार्रवाई नहीं होती है। सड़क पर कोई पाेस्टर लेकर खड़ा हो जाए तो कार्रवाई होगी। यह गलत है। वह मोहम्मद की बात कर रहे हैं।
मंगलवार को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद लोगों की समस्याओं को लेकर एसएसपी से मिलने पहुंचे थे। उसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। कहा कि भाजपा सरकार में दो कानून चल रहे हैं। हमारे लिए कानून अलग है और उनके लिए अलग। सरकार युवाओं का भविष्य बर्बाद करना चाहती है। इन्हें गोली चलाने, डंडा चलाने और जेल भेजने में कोई दर्द नहीं होता है। इसलिए युवाओं को समझना होगा कि वे बहकावे में नहीं आए। काम और पढ़ाई पर ध्यान दें। सरकार को मौका न दें। यह टारगेट कर सकते हैं। पोस्टर लेकर खड़े होने से कोई बुराई नहीं है। सांसद ने कहा कि मोहब्बत मुसलमान के दिल में हैं। मुसलमान होना इस बात की गारंटी है। इस बात को दिखाने की जरूरत नहीं है लेकिन जहां तक कार्रवाई की बात है यह विशेष लोगों को चिह्नित कर हो रही है।
बरेली के मौलाना तौकीर रजा द्वारा युवाओं को भड़काने की बात पर इमरान मसूद ने कहा कि इनके बताने से कोई कुछ हो रहा है। मुख्यमंत्री की जो भाषा है, वह खुद बता रही है। यह लोग नफरत का माहौल चाहते हैं। नफरत वाले हैं और इन्हें सिर्फ नफरत फैलानी है। मुसलमानों का त्योहार ही नहीं बचा है। मुसलमानों के जो हालात कर दिए हैं, वह किसी से छुपे नहीं हैं। उन्होंने मुसलमानों के लिए कहा कि मस्जिद नमाज पढ़ने के लिए है। लेकिन नहीं, कुछ युवा नमाज पढ़ेंगे और बाहर आएंगे हंगामा करेंगे। इसका खामियाजा पूरी कौम नहीं भुगतेगी।