फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   We will not contest elections if we do not name NPR: Balyan

एनपीआर में नाम न लिखवाया तो नहीं लड़ने देंगे चुनाव : संजीव बालियान

Sun, 12 Jan 2020 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 12 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
We will not contest elections if we do not name NPR: Balyan
सीएए के समर्थन में जन जागरण रैली में शमिल होते मंत्री संजीव बालियान - फोटो : SAHARANPUR
केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष ने भ्रम फैलाया है। अब राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनपीआर) को लेकर भी भ्रम फैलाने की कोशिश में जुटे हैं। सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित सभी विपक्षी दल कान खोलकर सुन लें कि अगर एनपीआर में नाम न लिखवाया तो चुनाव भी नहीं लड़ने देंगे।
विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से पाकिस्तान में हिंदुओं सहित सभी धर्मों के अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हुुआ है, लेकिन हिंदुस्तान में अल्पसंख्यक खुशहाल हैं। इसी कारण उनकी संख्या घटने के बजाए बढ़ी है, जबकि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की संख्या घटी है।

विज्ञापन

 

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर गांधी पार्क मैदान में आयोजित भाजपा की जनजागरण अभियान के तहत हुई रैली में डॉ. संजीव बालियान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सपा, कांग्रेस, बसपा सहित तमाम विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता नहीं छीनता बल्कि नागरिकता देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में विपक्ष के इशारों पर उपद्रव हुआ। यह तो योगी सरकार थी, जिसने विपक्ष की सोच के अनुसार तांडव नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को विपक्ष गुमराह कर रहा है। आजादी के बाद से हिंदुस्तान में मुस्लिमों की आबादी बढ़ी है, जबकि हिंदुओं सहित अन्य की आबादी पाकिस्तान में घटी है, फिर बताएं कि कहां मुस्लिम सुरक्षित हैं।
 

 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मोदी और योगी सरकार का कार्यकाल स्वर्णिम दिनों के रूप में याद किया जाएगा। यूपी में उपद्रव कराने के पीछे जिन राजनीतिक दलों का हाथ रहा है, उसकी भी जांच शुरू करा दी गई है। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर विवाद हल कराने, मुस्लिम महिलाओं का उत्पीड़न रोकने को ट्रिपल तलाक पर कानून बनाने के साथ तमाम अहम फैसले लिए हैं।


इनके अलावा प्रदेश सरकार में आयुष राज्यमंत्री डाक्टर धर्म सिंह सैनी, क्षेत्रीय महामंत्री मोहित बेनीवाल, मेयर संजीव वालिया, सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक बृजेश सिंह, देवेंद्र निम, किरत सिंह, पिछड़ा वर्ग के उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने भी विचार रखे। 

पथ संचलन में गूंजे भारत माता के जयकारे, लहराया तिरंगा
रैली के बाद गांधी पार्क से पथ संचलन निकाला गया, जिसमें भाजपाई और आरएसएस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कुछ कार्यकर्ता पैदल तो कुछ वाहनों पर सवार होकर भारत माता की जय और नागरिकता सुरक्षा संशोधन कानून के समर्थन में नारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके साथ ही देशभक्ति के गीत डीजे पर चल रहे थे। संचलन घंटाघर, कोर्ट रोड, कलक्ट्रेट तिराहे होते हुए हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने तिरंगा भी लहराया।


मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल
गांधी पार्क में आयोजित रैली में मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए। भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेेश संयोजक एम. आजादी के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोग गांधी पार्क पहुंचे। इसके अलावा देहात क्षेत्रों से भी मुस्लिम समाज के लोगों पहुंचकर नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन किया और संचलन में भाग लिया।


घंटाघर पर एसएसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान
गांधी पार्क में आयोजित रैली और संचलन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी। संचलन के शुरू होने के बाद एसएसपी दिनेश कुमार ने घंटाघर पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली तो कलक्ट्रेट पर एसपी सिटी विनीत भटनागर पुलिस फोर्स के साथ डटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed