फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   We ourselves are scared that someone might shoot us: Imran

हमें खुद डर लगने लगा है कि कोई हमें न गोली मार दे : इमरान

Mon, 17 Apr 2023 11:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
We ourselves are scared that someone might shoot us: Imran
सहारनपुर। बसपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक इमरान मसूद ने प्रयागराज की घटना को लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अब तो हमें भी डर लगने लगा है कि काई हमें न गोली मार दे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में महापौर पद की बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद के नामांकन के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व विधायक इमरान मसूद ने कहा कि हम अपराधियों का समर्थन नहीं करते। प्रयागराज में दो लोगों की हत्या हुई है जिनमें से एक पूर्व सांसद और एक पूर्व विधायक था। दोनों ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर अपनी हत्या किए जाने की आशंका बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को सुरक्षा उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश दिए थे। इसके बावजूद दोनों की हत्या हो गई। दोनों की जिस तरह हत्या की गई है उससे पता चलता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जैसे हत्या हुई है, अब तो हमें भी डर लगने लग रहा है कि सवाल पूछते हुए हमें न कोई गोली मार दे। अब तो सवाल पूछने वालों से हमें भी उनकी पहचान पहले करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed