{"_id":"64de6c3dcefecaed06007254","slug":"wave-of-happiness-among-teachers-due-to-announcement-of-holiday-on-karwachauth-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-7849-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: करवाचौथ पर अवकाश की घोषणा से शिक्षिकाओं में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: करवाचौथ पर अवकाश की घोषणा से शिक्षिकाओं में खुशी की लहर
विज्ञापन
-माध्यमिक विद्यालयों में 600 से अधिक शिक्षिकाएं तैनात
-जिले में हैं 342 माध्यमिक विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। अब माध्यमिक विद्यालयों में तैनात महिला शिक्षिकाओं को करवाचौथ के व्रत के लिए अवकाश मिलेगा। इससे माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षिकाओं में खुशी की लहर है। क्योंकि, अभी तक करवाचौथ का अवकाश नहीं होता था।
जिले में 342 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें राजकीय 60, सहायता प्राप्त 81 और वित्तविहीन 201 शामिल हैं। 600 से अधिक महिला शिक्षिकाएं तैनात हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने करवाचौथ के व्रत के लिए अवकाश का आदेश जारी किया है। इससे महिला शिक्षिकाओं में उत्साह है।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य शोभा चौधरी का कहना है कि करवाचौथ पर शिक्षिकाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। करवाचौथ पर अवकाश होना बेहद जरूरी था। इसकी मांग भी लंबे समय से चली आ रही थी। उन्हें बेहद खुशी हुई है कि अब करवाचौथ के व्रत के लिए अवकाश मिलेगा। बनारसी दास इंटर कॉलेज में हिन्दी की प्रवक्ता रीता रानी ने कहा कि बेसिक विद्यालयों में ही करवाचौथ का अवकाश दिया जा रहा है। अब माध्यमिक विद्यालयों में भी शिक्षिकाओं को करवाचौथ का अवकाश मिलेगा। यह बेहद खुशी की बात है।