फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Waterlogging after 20 minutes of rain; water reached knee-deep levels, causing distress to people.

Saharanpur News: 20 मिनट की बारिश से जलभराव, घुटनों तक हुआ पानी, लोग परेशान

Sun, 05 Jul 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 05 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging after 20 minutes of rain; water reached knee-deep levels, causing distress to people.
सहारनपुर। शनिवार दोपहर मात्र 20 मिनट की बारिश से नगर निगम के बाहर की सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। गिरने के डर से से अनेक दुपहिया वाहन चालकों को रास्ता बदलना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद पानी उतर सका। मामूली बारिश में यह हाल है, अभी तो बरसात का सीजन भी शुरू नहीं हुआ तब शहर के हाल क्या होंगे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे बारिश शुरू हो गई। दिल्ली रोड क्षेत्र में बूंदाबांदी, जबकि घंटाघर, बेहट रोड, देहरादून रोड और अंबाला रोड क्षेत्र में 20 मिनट तक जमकर बारिश हुई। बारिश की वजह से कई मार्गों और कॉलोनियों में पानी भर गया। घंटाघर से कोर्ट रोड पुल तक स्मार्ट रोड और फुटपाथ के बीच में पानी जमा हुआ। नेहरू मार्केट की जर्जर स्मार्ट रोड के फुटपाथ क्षेत्र में पानी भर गया।
विज्ञापन

अंबाला रोड की स्मार्ट रोड पर भी कई जगह जलभराव हुआ। सबसे खराब हालत नगर निगम के गैराज के बाहर की सड़क की रही। यहां निकासी की व्यवस्था न होने की वजह से घुटनों तक पानी भर गया। चौपहिया वाहन तो किसी तरह निकल गए, लेकिन दुपहिया वाहन चालकों को गिरने का डर रहा। इसी वजह से अनेक दुपहिया वाहन चालकों को नगर निगम या अंबाला रोड की ओर जाने के लिए रास्ता बदलना पड़ा। जनमंच परिसर में भी जलभराव रहा, जो करीब डेढ़ घंटे बाद उतरा। जल निगम के कार्यालय के बाहर भारी जलभराव के चलते कर्मचारियों को आवाजाही में परेशानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बारिश से बढ़ी उमस, तापमान भी बढ़ा
बारिश के बाद उमस भी बढ़ गई। आलम यह रहा कि पंखों और कूलर की हवा में भी पसीना नहीं सूखा। साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी एक-एक डिग्री की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा।

------
आज भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने जनपद में रविवार को झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम वेधशाला मिर्जापुर के प्रभारी अमीर आलम ने बताया कि रविवार को बारिश होने की 75 प्रतिशत संभावना है।
------
तिथि-------न्यूनतम----अधिकतम
चार जुलाई---26-------37
तीन जुलाई---25-------36
दो जुलाई----20-------30
एक जुलाई---21-------26
30 जून-----29-------38
29 जून-----30-------35
28 जून-----30-------43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed