{"_id":"5e3467a48ebc3e4b25046434","slug":"waterfall-in-railway-underpass-due-to-leakage-in-siphon-saharanpur-news-mrt4665879148","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइफन में रिसाव से रेलवे अंडरपास में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइफन में रिसाव से रेलवे अंडरपास में जलभराव
विज्ञापन

नानौता। भनेड़ा खेमचंद गांव के पास बने रेलवे अंडरपास में एक माह में दूसरी बार माइनर का साइफन लीक होने से पानी भर गया है, जिसके चलते दो गांवो के बीच आवागमन बंद हो गया है। इससे किसान अपने खेतों में नहंी जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने रेलवे अडंरपास निर्माण ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाकर पानी की निकासी कराने की मांग की है।
नानौता से होकर गुजर रही पूर्वी यमुना नहर से एक माइनर कस्बे से होकर वाया गांव पांडूखेड़ी से भनेडा खेमचंद पहुंच रही है। तीन दिन पूर्व जब माइनर में पानी भरा तो साइफन में रिसाव होने लगा। इसके चलते रेलवे अंडरपास नहर में तब्दील हो गया। पानी भरने से दो गांवों के बीच आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। ग्रामीणों को अपने खेतों में जाने व जानवरों के लिए चारा लाने को परेशानी हो लगी। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शासन-प्रशासन से लेकर रेलवे अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीण जरनैल सैनी, कर्मवीर सिंह, टीकू सैनी, राजवीर सैनी, जगवीर, सोनू, राकेश, ओमपाल, प्रेमपाल, प्रमोद, प्रदीप, विरेन्द्र, सोमपाल सिंह, दिनेश, रवि, दिनेश, सुनील, रामपाल आदि का कहना है कि अंडरपास निर्माण करने वाले ठेकेदार की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पानी की निकासी कराकर समस्या के समाधान की मांग की है। बता दें कि एक महीना पूर्व भी माइनर की कच्ची पटरी टूटने से अंडरपास पानी से भर गया था।