फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water will not come in seven wards of Smart City for two days

Saharanpur News: स्मार्ट सिटी के सात वार्डों में दो दिन नहीं आएगा पानी

Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Water will not come in seven wards of Smart City for two days
-गांधी पार्क स्थित ओवर हेड टैंक पर काम के कारण 24 और 25 अगस्त को आपूर्ति रहेगी बाधित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गांधी पार्क स्थित ओवर हेड टैंक से जुड़ी मुख्य लाइन को शिफ्ट करने के कारण महानगर के सात वार्डों में 24 और 25 अगस्त यानी दो दिन जलापूर्ति बाधित रहेगी। संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को चाहिए कि वह जरूरत के लिए पेयजल संचित करके रख लें।

जलकल विभाग के महाप्रबंधक राधेश्याम यादव ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत गांधी पार्क स्थित ओवर हेड टैंक से जुड़ी मेन राइजिंग लाइन को शिफ्ट किया जाना है। इसके चलते महानगर के वार्ड 24, 28, 32, 40, 44, 69 व 70 की जलापूर्ति दो दिन बाधित रहेगी। संबंधित वार्डों के नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वह अपनी आवश्यकतानुसार जल भंडारण कर लें। जिससे दो दिन परेशानी ना हो। महाप्रबंधक ने बताया कि इस दौरान आवश्यकता पड़ने पर निगम द्वारा टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए अवर अभियंता विनीत राणा के मोबाइल नंबर 8477008023, 9759799007 तथा लिपिक कुलतार सिंह के मोबाइल नंबर 9058620744 जारी किए गए हैं। उक्त वार्डों के नागरिक पेयजल आपूर्ति के लिए उक्त नंबरों पर संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed