{"_id":"6484b79c4e8e433e6c0f16e6","slug":"water-supply-will-be-interrupted-tomorrow-in-the-houses-of-behat-road-and-delhi-road-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-3958-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बेहट रोड और दिल्ली रोड के घरों में कल बाधित रहेगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बेहट रोड और दिल्ली रोड के घरों में कल बाधित रहेगी जलापूर्ति
विज्ञापन
नगर निगम मवींकला और ग्रीन सिटी कॉलोनी में बने ओवर हैड टैंकों की कराएगा सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बेहट रोड और दिल्ली रोड की कई कॉलोनियों में कल यानी 12 जून को जलापूर्ति बाधित रहेगी। इसकी वजह नगर निगम के जलकल विभाग द्वारा ओवर हैड टैंकों की सफाई कराया जाना है। ऐसे में विभाग ने संबंधित कॉलोनीवासियों से जल का भंडारण करके रखने की अपील की है।
जलकल विभाग के महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि नगर निगम सभी ओवर हैड टैंकों की सफाई करा रहा है, जिससे लोगों के घरों में दूषित पानी ना पहुंचे। अभी तक आधा दर्जन टैंकों की सफाई कराई जा चुकी है। इसी क्रम में 12 जून को दिल्ली रोड के मवींकला स्थित ओवर हैड टैंक तथा बेहट रोड के ग्रीन सिटी स्थित ओवर हैड टैंक की सफाई कराई जानी है। इसकी वजह से 12 जून की सुबह आठ बजे से रात तक संबंधित कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। दोनों जगहों पर करीब तीन हजार घरों में उक्त दिवस में पानी नहीं आएगा। पानी की आपूर्ति अगले दिन 13 जून तक ही सुचारू हो सकेगी। ऐसे में संबंधित क्षेत्र की जनता से अपील की गई है कि वह अपने घरों में पानी का भंडारण कर लें, जिससे 12 जून को पानी की किल्लत से ना जूझना पड़े।