फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water supply on Eid, cleanliness should not be neglected: Municipal Commissioner

ईद पर जलापूर्ति व सफाई व्यवस्था में न हो लापरवाही : नगरायुक्त

Tue, 29 Jun 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Water supply on Eid, cleanliness should not be neglected: Municipal Commissioner
सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने ईद उल अजहा पर शहर में सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति और पथ प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वह ईद उल अजहा को लेकर मंगलवार को नगर निगम में हुई अधिकारियों और पार्षदों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने मुस्लिम बाहुल क्षेत्र के पार्षदों को आश्वस्त किया कि ईद उल अजहा पर सफाई और जलापूर्ति संबंधी सभी व्यवस्थाएं पहले ही दुरुस्त कर ली जाएंगी। उन्होंने जलकल के महाप्रबंधक को ईद के दौरान वार्डों में 24 घंटे जलापूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्षदों को बताया कि एबीडी (एरिया बेस्ड डवलपमेंट) क्षेत्र के सभी वार्डों के लिए 200 किमी लंबी विद्युत तार तथा 16000 एलईडी लाइटों की स्वीकृति दे दी है। ईद पर सफाई की विशेष व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग को 100 सफाई कर्मचारी और नियुक्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इससे पहले पार्षद मंसूर बदर ने एबीडी एरिया में बिजली व निर्माण संबंधी कार्य अविलंब कराने की मांग रखी थी। उन्होंने मोहल्ला खटीकान व गणपत सराय के तीन छोटे नालों की सफाई कराने की मांग की। नगर आयुक्त ने मुख्य सफाई निरीक्षक को सफाई कराने के निर्देश दिए। पार्षद प्रतिनिधि नूर आलम ने कहा वार्डों में जनसंख्या बढ़ी है और सफाई कर्मचारियों की संख्या कम हुई है। पार्षद प्रतिनिधि शकील चौधरी का सुझाव था कि सभी पार्षदों को सफाई कर्मचारियों के नाम व नंबरों की सूची उपलब्ध कराई जाए। पार्षद गुलशेर ने ईद उल अजहा पर कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष को तुरंत उठवाने का भी सुझाव रखा। नगरायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्य कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में जलकल महाप्रबंधक मनोज आर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता जलकल ईश्वर सिंह, सहायक अभियंता पथ प्रकाश श्याम बिहारी अग्रहरि, पार्षद आशुतोष सहगल, प्रदीप उपाध्याय, शहजाद चौधरी, शहजाद मलिक, इमरान सैफी, फजलुर्रहमान, हाजी बहार अहमद, पार्षद प्रतिनिधि आसिफ, सईद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed