फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water shed will be constructed with 3.10 crore rupees to increase ground water level

Saharanpur News: भूजल स्तर बढ़ाने के लिए 3.10 करोड़ से बनेंगे वाटर शेड

Mon, 31 Mar 2025 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Water shed will be constructed with 3.10 crore rupees to increase ground water level

विज्ञापन
सहारनपुर। भूमि संरक्षण विभाग जनपद के नानौता और नागल विकासखंड क्षेत्र में 3.10 करोड़ रुपये की लागत से 16 वाटर शेड बनाएगा। यह वाटर शेड भूजल स्तर बढ़ाने में सहायक साबित होंगे।
भूमि संरक्षण विभाग ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना पर तेजी से काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग ने एक साल का एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके तहत नानौता ब्लॉक में दस और नागल ब्लॉक के पांच गांवों में वाटर शेड बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग गिरते भूजल स्तर में सुधार लाने आदि के लिए वाटरशेड बनवा रहा है। चयनित गांवों में बागवानी, नालियां, तालाब सुंदरीकरण आदि कार्य भी कराए जाएंगे। नानौता ब्लॉक के बड़गांव, दल्हेड़ी, शिमलाना, खुदाबक्शपुर, लुकादड़ी, सिसौना जमालपुर, जड़ौदा पांडा, अंबेहटा मोहन, उमरी मजबता में वाटर शेड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

इन दस गांव में इस परियोजना पर दो करोड़ आठ लाख पचास हजार रुपये की धनराशि खर्च होगी। नागल ब्लाॅक क्षेत्र के गांव पनियाली कासिमपुर, गांगनौली, शीतलाखेड़ा, नैनसोब, चहलौली, ताजपुर, सढौली हरिया में वाटर शेड बनाए जाएंगे। इन पर एक करोड़ दो लाख रुपये की धनराशि का बजट रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed