{"_id":"5f64e79b8ebc3e981c5a2076","slug":"water-problem-saharanpur-news-mrt501972261","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल पहले बना दी टंकी, पेयजल आपूर्ति नहीं हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल पहले बना दी टंकी, पेयजल आपूर्ति नहीं हुई शुरू
विज्ञापन

नानौता/सहारनपुर। पूर्व में स्वजलधारा योजना के तहत गांव भारी दीनदारपुर में 25 लाख रुपये खर्च करके पेयजल परियोजना लागू की गई। पानी की टंकी बनाई और पाइपलाइन बिछाई गई, लेकिन आज तक पेयजल आपूर्ति ग्रामीणों को नहीं मिली। पानी की टंकी 12 साल से सफेद हाथी बनी हुई है।
नानौता क्षेत्र के ग्राम भारी दीनदारपुर में स्वच्छ जलापूर्ति के लिए वर्ष 2008 में पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, साथ ही गांव में पाइपलाइन भी डाली गई थी, लेकिन 12 वर्ष बाद भी परियोजना धरातल पर नहीं उतरी।
गांव के रहने वाले कुंवर रविन्द्र सिंह राणा, सुधीर पुंडीर, अमरदीप उर्फ पप्पू रावत का कहना है कि पेयजल परियोजना का कोई लाभ ग्रामीणों को नहीं हुआ। ग्राम प्रधान पवन कुमार ने बताया कि टंकी से पेयजल आपूर्ति कराने के लिए उच्चाधिकारियों से कई बार बात की गई, कुछ दिन पूर्व जल निगम सहारनपुर से सर्वे को टीम भी आई थी। इसके बाद भी पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
भावसी रायपुर में तो नलकूप लगाकर ही छोड़ दिया
नानौता। ग्राम भावसी रायपुर में पेयजल परियोजना आपूर्ति के लिए टंकी का निर्माण होना था, लेकिन बजट कम मिलने के कारण नलकूप बनाया गया और कुछ गलियों में पाइपलाइन बिछा दी गई। इस कार्य पर करीब सात लाख रुपये से ज्यादा का खर्चा हुआ, लेकिन उसका लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंचा। गांव भावसी रायपुर निवासी संजय वीर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अनिल कुमार, नरोत्तम सिंह, रघुवीर सिंह, कुशलपाल सिंह, मुकेश राणा, दीपक राणा, लोकेश कुमार, बसंत चौहान आदि ने बताया कि क्षेत्रीय भाजपा विधायक चौधरी किरत सिंह से गांव में टंकी निर्माण कराते हुए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग की है। विधायक ने जल निगम के एमडी को पत्र लिखकर टंकी निर्माण कराने को कहा है। ग्राम प्रधान रामकिशन ने बताया कि गांव में स्वच्छ जल आपूर्ति के लिए जल निगम के अधिकारियों से मांग की गई है।