फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water of Hindon Yamuna reached in houses flood like situation in coastal villages of Saharanpur, Muzaffarnagar

UP: हिंडन-यमुना का उफान देख अटकीं सांसें, गांवों में बाढ़ जैसे हालात, घरों तक पहुंचा पानी, फसलें हुईं जलमग्न

Thu, 13 Jul 2023 02:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 13 Jul 2023 02:14 PM IST
सार

Saharanpur News : हिंडन और यमुना नदी का उफान देखकर लोगों की सांसें अटकीं हैं। वहीं, तटीय गांवों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

विज्ञापन
Water of Hindon Yamuna reached in houses flood like situation in coastal villages of Saharanpur, Muzaffarnagar
गांवों तक पहुंचा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में हिंडन नदी में उफान आने से तटीय गांवों में बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए हैं। बड़गांव-देवबंद से जा रहे नूनाबडी, बेलड़ा संपर्क मार्ग पर पानी भरने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, मुजफ्फरनगर के कसौली गांव में यमुना का पानी पहुंच गया है।

विज्ञापन


बताया गया कि बुधवार की शाम को हिंडन नदी का पानी देवबंद-नानौता रोड पर भी बहने लगा। इसी के साथ गांव चिराऊ में वाया अंबेहटा से देवबंद को जोड़ने वाले मार्ग पर करीब तीन किमी के क्षेत्र में करीब पांच-पांच फीट पानी बहने से लोगों का देवबंद से संपर्क कट गया। हिंडन नदी में आए सैलाब से किसानों की गन्ना, धान, हरा चारा आदि की फसलें पूरी तरह जलमग्न हैं।

विज्ञापन

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश से हिंडन नदी उफान पर आ गई है, जिस कारण तटीय गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। नदी तटीय गांव भगवानपुर, सांवतखेडी, शब्बीरपुर, महेशपुर, नूनाबड़ी, बेलड़ा शिमलाना, चिराऊ, बहेड़ा, नन्हेड़ा आदि के जंगल पूरी तरह जलमग्न है। 

विज्ञापन

वहीं शिमलाना और शब्बीरपुर गांव में नदी का पानी घरों तक पहुंच गया है। बड़गांव-देवबंद मार्ग से नूनाबड़ी, बेहड़ा संपर्क मार्ग पर पानी भरा होने के कारण लोगों को कई-कई फीट पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

विज्ञापन

उधर, गांव चिराऊ के समीप देवबंद मार्ग पर पांच-पांच फीट पानी बहने से रामनगर, बढेडी, अंबेहटा शेखा से लोगों का संपर्क कट गया। किसानों को नदी पार से चारा लाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी बढ़ने से किसानों की फसलें पूरी तरह डूब चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: गंगा का तटबंध टूटा: मेरठ के 12 गांवों पर आईं आफत, घरों में घुसा पानी, मजबूरी में ग्रामीणों का पलायन शुरू

मुजफ्फरनगर के कसौली गांव में घुसा पानी
मुजफ्फरनगर में हिंडन नदी उफान पर होने के कारण कसौली गांव में पानी घुस गया है। गांव से बुढ्ढाखेड़ा मार्ग को होते हुए सहारनपुर सीमा में जाने वाले रास्ते का संपर्क कटा। गौशाला में कई फिट पानी भरने से पशुओं को प्राथमिक स्कूल में शिफ्ट किया गया। वहीं, एसडीएम सदर परमानंद झा ने राजस्व विभाग की टीम के साथ दौरा किया।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद हादसा: 40 मिनट तक कार में तड़पता रहा परिवार, आपबीती सुन उड़े मंत्री के होश, गांव में पसरा है मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed