फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water level of Hathinikund increased due to cloudburst on the mountains, 70257 cusecs of water recorded

Saharanpur News: पहाड़ों पर बादल फटने से बढ़ा हथिनीकुंड का जलस्तर, 70257 क्यूसेक पानी दर्ज किया

Tue, 16 Sep 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 16 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Water level of Hathinikund increased due to cloudburst on the mountains, 70257 cusecs of water recorded
सिद्धपीठ में मंदिर के पास नदी में बढ़ा पानी का जलस्तर। श्रोत-श्रद्धालु
शाकंभरी/मिर्जापुर। मिर्जापुर में शिवालिक पहाड़ियों पर हुई बारिश और देहरादून के सहंश्रधारा में बादल फटने के बाद यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया। मंगलवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना में सुबह 11 बजे यमुना में सर्वाधिक 61 हजार 437 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। हालांकि पानी धीरे धीरे सामान्य होता चला गया। हथिनीकुंड बैराज के गेज रीडर शेर सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 11 बजे हथिनीकुंड बैराज पर सर्वाधिक 70257 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इसके बाद से पानी में लगातार गिरावट दर्ज की गई शाम 6 बजे यमुना में 22370 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

शिवालिक पहाड़ियों एवं मैदानी इलाके में हुई बारिश के बाद घाड़ क्षेत्र की अधिकतर नदियों में पानी आ गया। हालांकि शिवालिक पहाड़ियों पर बारिश अधिक हुई जबकि मैदानी क्षेत्र में बूंदाबांदी ही हुई।
विज्ञापन

उधर, सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में श्रद्धालुओं को एक घंटे तक रोका गया। इसके अलावा शाहपुर गाड़ा, बादशाही बाग, खुवासपुर, नौगांवा सहित कई गांवो की नदी में पानी आ गया परंतु रास्ते बाधित नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धपीठ में शाकंभरी नदी में दोपहर 12 बजे नदी में पानी का जलस्तर अचानक से बढ़ गया। शाकंभरी चौकी इंचार्ज गजेन्द्र सिंह एवं पुलिस स्टाफ ने सायरन बजाकर मंदिर में दर्शन करने गए हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। मां के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को एक घंटे तक भूरादेव पर ही रोके रखा और दोपहर एक बजे मां के दर्शनों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed