{"_id":"5d20f1f68ebc3e6cc0503e40","slug":"water-in-outer-colonies-saharanpur-news-mrt4319314170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी कॉलोनियों में भी पहुंचेगा निगम का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी कॉलोनियों में भी पहुंचेगा निगम का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी कॉलोनियों में भी पहुंचेगा निगम का पानी
सहारनपुर। शहर की बाहरी कॉलोनियों में भी नगर निगम जल्द ही पानी पहुंचाएगा। केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत कॉलोनियों में पाइपलाइन डालने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। बेहट रोड और पुराना कलसिया रोड की ज्यादातर कॉलोनियों में पाइपलाइन बिछाई जा रही है। अभी तक शहर की करीब 40 फीसदी आबादी तक ही निगम पानी पहुंचा पा रहा है।
शहर से सटे 32 गांवों को मिलाकर नगर निगम बनाया गया था। मगर इन 32 गांवों, जो अब कॉलोनियां कहे जाने लगे हैं में नगर निगम की सभी सुविधाएं अभी तक नहीं पहुंच रही हैं। केवल पथ प्रकाश व्यवस्था और सफाई व्यवस्था ही नगर निगम द्वारा कराई जा रही है। मगर अब नगर निगम धीरे-धीरे इन कॉलोनियों में सुविधाएं बढ़ा रहा है। फिलहाल अमृत योजना के तहत उक्त कॉलोनियों में पेयजल की व्यवस्था के लिए पाइनलाइन डालने का काम चल रहा है। यह कार्य जल निगम द्वारा कराया जा रहा है। अधिकारियों की मानें तो आगामी छह माह में शहर की सभी बाहरी कॉलोनियों के घरों में पानी पहुंचेगा। नगर निगम सूत्रों के अनुसार, नगर निगम में अभी तक करीब ढाई लाख घर पंजीकृत हैं, जिनमें से 40 फीसदी में ही नगर निगम पानी पहुंचा पा रहा है। मगर अमृत योजना के तहत 2020 तक शत प्रतिशत घरों को पानी मुहैया कराने का लक्ष्य रखा गया है।
--------
111 करोड़ रुपये की है योजना
नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए अमृत योजना के तहत 111 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। योजना पर तीन चरणों में काम होना है। पहले और दूसरे चरण का कार्य चल रहा है। जलकल विभाग के महाप्रबंधक अमरनाथ श्रीवास्तव के अनुसार, पहले चरण के लिए 28.35 करोड़ रुपये मिले हैं, जिनसे सात नलकूप, चार ओवरहैड टैंक और 104 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन डाली जा रही है। इससे 9620 घरों में पानी पहुंचेगा। दूसरे चरण के लिए 27 करोड़ 59 लाख रुपये जारी हुए हैं। इससे तीन ओवरहैड टैंक, पांच नलकूप लगाए जाने हैं। 103.45 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। कुल 7060 घरों में पानी पहुंचाया जाना है। तीसरे चरण के लिए 55 करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए हैं, जिनमें से 25 करोड़ रुपये पेयजल पर खर्च होंगे। 2020 तक योजना पूरी करनी है।
विज्ञापन
--------
अमृत योजना के तहत कॉलोनियों में पाइपलाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। 2020 तक शहर के प्रत्येक घर तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। कोशिश है कि नगर की जनता तक हर वह सुविधा पहुंचाई जा सके, जो नगर निगम की जिम्मेदारी है। लोगों को भी चाहिए कि वह निगम से मिल रही सुविधाओं का सदुपयोग करें।
- ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।