फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water everywhere, life gets disturbed

Saharanpur News: हर तरफ पानी ही पानी, परेशान होती जिंदगानी

Tue, 08 Aug 2023 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Water everywhere, life gets disturbed
नानौता सीएचसी पर भरा बारिश का पानी। श्राेत-स्टाफ
पार्क, सड़कें, कब्रिस्तान पानी से लबरेज, लोग परेशान
विज्ञापन

जलनिकासी की व्यवस्था खराब, हर तरफ पानी का राज

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी बारिश होने पर भी जगह-जगह जलभराव हो जाता है। लापरवाही के कारण सड़कें, पार्क, कब्रिस्तान यहां तक की सरकारी कार्यालय भी पानी में डूबे हुए हैं।
पानी निकासी को लेकर प्रशासन की उदासीनता के चलते सड़कों पर दो-दो फीट पानी भर गया। कई कॉलोनियों में तो पानी घरों में घुसने लगा है, लेकिन प्रशासन की ओर से निकासी को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जैसे तैसे कर लोग खुद ही पानी निकासी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। इससे आम जन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से मोहल्ला खानकाह स्थित इंदिरा पार्क तालाब का रूप ले चुका है।
विज्ञापन

पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज और मदनी टेक्निकल इंस्टीट्यूट मार्ग पर जलभराव से स्थिति खराब है। कासमी और हाजी आबिद हुसैन कब्रिस्तान में पानी भरा हुआ है। लोग स्वयं ही टुल्लू पंप लगाकर पानी निकालने को मजबूर हैं। तलहेड़ी चुंगी स्थित मदनी कॉलोनी में कई कई फीट पानी भरा हुआ है। कई दिन गुजरने के बाद भी पानी निकासी की कई व्यवस्था नहीं की गई। जिससे पानी घरों में घुसने लगा है। मकबरा मार्ग पूरी तरह जलमग्न है। इसके कारण दर्जनों गांव का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। खंड विकास कार्यालय भी पानी से भरा हुआ है। इन सबके बावजूद प्रशासन पानी निकासी की समस्या दूर कराने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या के समाधान को ईओ को किया निर्देशित : एसडीएम
जहां-जहां भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। पालिका ईओ को समस्या का समाधान कराए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। ग्रामीण इलाकों को जाने वाले रास्तों पर हुए जलभराव का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही लोगों को इससे निजात दिलाई जाएगी।
- अंकुर वर्मा, एसडीएम देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed