फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water came on Doon Highway due to leakage in the embankment

Saharanpur News: तटबंध में रिसाव से दून हाईवे पर आया पानी

Sun, 29 Jun 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Water came on Doon Highway due to leakage in the embankment
अमानतगढ़ में पानी निकासी के लिए कच्चा नाला बनाती जेसीबी। श्रोत राहगीर
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उत्तराखंड की सीमा में स्थित गांव अमानतगढ़ के पास से बह रही सोलानी नदी के निकट बने तटबंध का रिसाव होने से शनिवार दोपहर बाद हाईवे पर पानी आ गया। इसके चलते एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पानी कम होने के बाद ही हाईवे पर आवागमन सुचारु हो सका। अमानतगढ़ में सोलानी नदी के निकटी अंग्रेजी शासन के समय का तटबंध बना हुआ था, जिससे पानी गांव में प्रवेश न कर सके। एक्सप्रेसवे निर्माण के चलते निर्माण कंपनी के द्वारा सैकड़ों वर्ष पुराना तटबंध तोड़कर नया बनाया गया था। शुक्रवार देर रात तेज बारिश से सोलानी नदी में आए पानी ने तटबंध के नीचे से रास्ता बना लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पानी सर्विस रोड पर आ गया। पानी के तेज बहाव को देखकर अमानतगढ़ पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने यातायात को थोड़ी देर के लिए रुकवा दिया था। करीब एक घंटे बाद पानी कम होने पर फिर आवागमन सुचारु हो गया। अमानतगढ़ के ग्रामीणों ने तटबंध को ठीक करने की मांग की है। उधर, निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से पानी को साइड में नाला बना कर खेतों की तरफ निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed