फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Water came again on the railway track, operation of five trains was affected

Saharanpur News: रेलवे ट्रैक पर फिर आया पानी, पांच ट्रेनों का संचालन रहा प्रभावित

Sun, 23 Jul 2023 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Water came again on the railway track, operation of five trains was affected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। अंबाला-सहारनपुर के बीच फिर रेलवे ट्रैक पर पानी आ गया। जिसके चलते सहारनपुर से होकर गुजरने वाली पांच प्रमुख ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।

अंबाला के निकट डाउन लाइन पर पुल नंबर 294 पर ट्रैक पर पानी आया है। ट्रैक पर पानी आने के चलते रेलवे ने शनिवार को एक ट्रेन को रद्द कर दिया, जबकि चार ट्रेनों को बदले मार्ग से संचालित किया गया। रेलवे ने ट्रेन नंबर 04578 अंबाला-सहारनपुर को रद्द किया। इसके अलावा 04502/ऊना हिमाचल- सहारनपुर एक्सप्रेस को भी अंबाला-सहारनपुर के बीच रद्द किया गया है। ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर-बिलासपुर छतीसगढ़ एक्सप्रेस को अंबाला-सहारनपुर के बजाए अंबाला-पानीपत के रास्ते संचालित किया गया। इसी तरह गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस को अंबाला-पानीपत के रास्ते संचालित किया। जबकि 04142 उधमपुर-सूबेदारगंज सुपरफास्ट एक्सप्रेस को अंबाला-पानीपत-गाजियाबाद के रास्ते संचालित किया गया। प्रमुख ट्रेनों के रद्द रहने व बदले मार्ग से संचालित होने के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed