फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Watched live broadcast of Kedarnath Dham's program

केदारनाथ धाम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा

Fri, 05 Nov 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Watched live broadcast of Kedarnath Dham's program
- मानकी गांव स्थित महादेव मंदिर में जलाभिषेक करते भाजपा विधायक बृजेश सिंह और अन्य श्रद्धालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदि शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। साथ ही जिले के पांच प्रमुख शिवालयों में जनप्रतिनिधि और भाजपा नेताओं ने श्रद्धालुओं की उपस्थिति में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

इसी संबंध में रामपुर मनिहारान विधासनभा क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा गुर्जर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। उसमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने के बाद भजन कीर्तन हुआ। शिवालय में जलाभिषेक किया गया। फिर मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने कहा कि भाजपा के शासन में हर वर्ग का हित सुरक्षित है। संत, महात्माओं को पूरा सम्मान मिलता है। विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत एकदम साफ है, जबकि पूर्व की सरकारों में तुष्टिकरण होता था। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख के पति विजय पाल, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चौधरी, मंडल अध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार, मंडल अध्यक्ष बलियाखेड़ी किशोर चौधरी, मंडल अध्यक्ष नागल पवन त्यागी, वाइस चेयरमैन नरपिंदर, मंदिर के महंत चेतन दास और ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक विपिन चौधरी रहे।

- बरसी गांव स्थित महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक किरत सिंह और अन्य पदाध

- बरसी गांव स्थित महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक किरत सिंह और अन्य पदाध- फोटो : SAHARANPUR

-- केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए गांव बुड्ढाखेडा गुर्?

-- केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाने के लिए गांव बुड्ढाखेडा गुर्?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed