फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wary caution, beat Corona and start responsibility again

पॉजिटिव खबर -- कोरोना को हराया और फिर जिम्मेदारी शुरू

Wed, 21 Apr 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Wary caution, beat Corona and start responsibility again
सहारनपुर। एक तरफ बढ़ता कोरोना संक्रमण डर पैदा कर रहा है और लोगों की जान तक ले रहा है तो, कोरोना को हराने वाले भी कम नहीं हैं, जो नियमित उपचार के साथ सावधानी बरतते हुए ठीक हुए और फिर से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ऐसे ही लोगों में नगर निगम के महापौर संजीव वालिया और उनके सहायक संजीव जोशी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया और उनके सहायक संजीव जोशी की कोविड -19 जांच रिपोर्ट 30 मार्च को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद इन्होंने खुद को पंतविहार स्थित आवास में आइसोलेट कर लिया। बाहरी लोगों से खुद को दूर कर लिया और चिकित्सक की सलाह के साथ उपचार शुरू किया और ठीक होने पर फिर से अपनी जिम्मेदारी निभाने निकल पड़े। नगर निगम की तरफ से सैनिटाइजेशन अभियान शुरू कराने से लेकर लोगों की समस्याएं सुनने तक सब कार्य पहले की तरह से ही कर रहे हैं।
विज्ञापन

अनुलोम-विलोम से मिली बड़ी मदद
महापौर संजीव वालिया का कहना है कि संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद उन्होंने होम आइसोलेशन में रहते समय अपने पास ऑक्सीमीटर रखा। रोजाना ही हर दो घंटे बाद ऑक्सीजन स्तर चेक करते रहे। घर के परिसर में सुबह और शाम को आधा आधा घंटे तक टहलने का क्रम बनाया। जब भी समय मिला तो अनुलोम विलोम किया, उससे बड़ा फायदा मिला, साथ ही खाने में पूरी सावधानी बरती। शरीर को कमजोरी नहीं आने दी। फल, नारियल पानी, विटामिन सी के लिए संतरा आदि लेते रहे। डॉ. प्रवीण की सलाह पर उचित उपचार के लिए दवाएं भी लेते रहे। किताबों और टीवी के जरिये खुद को व्यस्त रखा। इसके बाद 14 अप्रैल को उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मन में कभी घबराहट नहीं होने दी
महापौर के सहायक संजीव जोशी का कहना है कि संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद परिवार के सदस्यों से फोन पर बात करने, किताबें और समाचार पत्र पढ़कर समय बिताया और किसी तरह की घबराहट नहीं होने दी। बाकी नियमित रूप से योग आदि भी किया और खानपान का ख्याल रखा। संक्रमित होने और फिर ठीक होने पर उनका यही अनुभव है कि आत्मबल मजबूत रखना चाहिए, बीमारी कोई भी हो, नियमों का पालन करने और नियमित उपचार से बीमारी को हराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed