फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Warrant issued for Imran Masood

Saharanpur News: इमरान मसूद के वारंट जारी

Mon, 24 Apr 2023 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Warrant issued for Imran Masood
-नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश नहीं हुए पूर्व विधायक
विज्ञापन


- न्यायालय ने अब 28 अप्रैल को किया तलब
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। पूर्व विधायक इमरान मसूद पांच लाख रुपये के मुचलका पाबंद किए जाने के मामले में सोमवार को नगर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर न्यायालय ने उनके जमानती वारंट जारी कर दिए है। उन्हें 28 अप्रैल को तलब किया है। न्यायालय ने कहा कि यदि इस तिथि में पेश नहीं हुए तो गैर जमानती वारंट जारी कर दिए जाएंगे।
निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूर्व विधायक बसपा नेता इमरान मसूद को पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया है। जिसको लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व विधायक इमरान मसूद की भाभी खतीजा मसूद बसपा के टिकट पर नगर निगम महापौर के पद का चुनाव लड़ रही है। कुतुबशेर थाना पुलिस ने इमरान मसूद के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालानी रिपोर्ट नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय में दी थी। इस चालानी रिपोर्ट पर नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय ने इमरान मसूद को पांच लाख रुपये के मुचलके में पाबंद किया। नगर मजिस्ट्रेट ने उन्हें 24 अप्रैल सोमवार को अपने न्यायालय में तलब किया था। इसके बावजूद इमरान मसूद कोर्ट में पेश नहीं हुए। जिस पर न्यायालय ने पूरे दिन उनका इंतजार किया, उनके नहीं आने पर जमानती वारंट जारी किए गए। उन्हें 28 अप्रैल को तलब किया गया है। इस संबंध में कुतुबशेर पुलिस को वारंट तालीम कराने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

--थाना कुतुबशेर पुलिस की चालानी रिपोर्ट पर इमरान मसूद को पांच लाख रुपये में मुचलका पाबंद कर सोमवार को न्यायालय में तलब किया था, मगर इमरान मसूद कोर्ट में नहीं आए। अब उनके जमानती वारंट जारी कर 28 अप्रैल को तलब किया गया है। यदि वे कोर्ट में पेश नहीं हुए तो गैर जमानती वारंट जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed