फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Warden, teachers and security personnel from Kasturba Gandhi Vidyalaya

Saharanpur News: कस्तूरबा गांधी विद्यालय से वार्डन, शिक्षिकाएं और सुरक्षाकर्मी मिले नदारद

Fri, 03 Nov 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 03 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Warden, teachers and security personnel from Kasturba Gandhi Vidyalaya
खलासी लाइन ​स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र का निरीक्षण करती एडीएमई डॉ
सहारनपुर। छुटमलपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवसीय बालिका विद्यालय से एक बालिका के दीवार फांदकर भागने की घटना के बाद भी विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई है। इसका खुलासा बृहस्पतिवार की शाम खलासी लाइन स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में देखने को मिला। अपर जिलाधिकारी प्रशासन को निरीक्षण के दौरान वार्डन, पूर्ण कालिक शिक्षिकाएं और सुरक्षा में तैनात पीआरडी जवान भी गायब मिला।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी बृहस्पतिवार की शाम करीब सात बजे औचक निरीक्षण करने विद्यालय पहुंची। निरीक्षण के दौरान वार्डन गुलशन मीरा, पूर्वकालिक शिक्षिका सुमन फातिमा, बबली देवी और बीना कुमारी तथा अंशकालिक शिक्षिका मंजू श्रीवास्तव अनुपस्थित मिलीं। अपर नगरायुक्त के पहुंचने के 20 मिनट बाद वार्डन गुलशन मीरा और अंशकालिक शिक्षिका अंजू श्रीवास्तव पहुंची। इसके बाद अपर जिलाधिकारी ने रजिस्टर आदि चेक किए। विद्यालय की साफ सफाई का जायजा लिया। तमाम व्यवस्थाएं खराब मिली। अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वार्डन और शिक्षिकाओं को सुधार के निर्देश दिए। साथ ही विभाग को कर्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed