फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ward offices will be ready in ten wards at a cost of Rs 2.32 crore.

Saharanpur News: 2.32 करोड़ रुपये की लागत से दस वार्डों में तैयार होंगे वार्ड कार्यालय

Tue, 05 Dec 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 05 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ward offices will be ready in ten wards at a cost of Rs 2.32 crore.
सहारनपुर। नगर निगम महानगर के दस वार्डों में वार्ड कार्यालय और स्टोर बनाने जा रहा है। इन कार्यालयों में एक ओर जहां वार्ड स्तर पर सफाई निरीक्षक या नायक अपनी बैठक आदि कर सकेंगे। वहीं नगर निगम अपना सामान जैसे रेहड़े आदि भी इन जगहों पर रख सकेगा। 15वें वित्त से तैयार होने वाले दस वार्ड कार्यालयों के निर्माण पर 2.32 करोड़ रुपया खर्च होगा।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में 70 वार्ड हैं। वार्डों में होने वाले विभिन्न कार्यों और सफाई आदि को लेकर जो भी बैठक होती है वह नगर निगम ही में होती हैं। इसके अलावा वार्डों में विभिन्न कार्यों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे चूना, ब्लीचिंग पाउडर और अन्य सामान भी नगर निगम के गैराज में रखा जाता है। प्रतिदिन कर्मचारियों को जरूरत के हिसाब से सामान ढोना पड़ता है। ऐसे में नगर निगम ने वार्ड स्तर पर ही वार्ड कार्यालय तैयार करने का निर्णय लिया है, जिनमें एक स्टोर भी रहेगा।
विज्ञापन

वार्ड स्तर की बैठक आदि को कर्मचारी यहीं पर कर सकेंगे। साथ ही अपने सामान और रेहड़े आदि कार्यालय परिसर में खड़े कर सकेंगे, जिससे उनकी सुरक्षा भी रहेगी। अभी तक रेहड़े आदि भी पानी की टंकियों के परिसर या नागरिकों की निजी जगहों पर खड़े करने पड़ते हैं। दस वार्ड कार्यालयों पर कुल दो करोड़, 31 लाख 32 हजार 119 रुपया खर्च होगा। इनमें नौ वार्ड कार्यालयों में प्रत्येक पर 24 लाख 55 हजार 126 रुपया खर्च होगा, जबकि एक कार्यालय पर 17 लाख 46 हजार 515 और एक पर 17 लाख 44 हजार 596 रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन वार्डों में बनेंगे कार्यालय
वार्ड कार्यालय के लिए 70 में से जिन दस वार्डों का चयन किया गया है। उनमें वार्ड दो, वार्ड आठ, वार्ड 18, 20, वार्ड 22, वार्ड 35, वार्ड 50, वार्ड 53, वार्ड 54 और वार्ड 63 शामिल हैं। भविष्य में अन्य वार्डों में भी वार्ड कार्यालय और स्टोर बनाने की योजना है।

15वें वित्त से वार्डों में वार्ड कार्यालय और स्टोर तैयार किए जाने हैं। इन पर कुल 2.32 करोड़ रुपया खर्च होगा। तीन महीने में इनको पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। वार्ड कार्यालय वार्ड स्तर की कर्मचारियों की बैठकों और सामान आदि रखने के लिए किया जाएगा।
-बीके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed