फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ward fans are switched on, stretchers are kept outside the emergency

Saharanpur News: वार्ड के बंद पंखे चालू, इमरजेंसी के बाहर रखवाए स्ट्रेचर

Sat, 16 May 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ward fans are switched on, stretchers are kept outside the emergency
इंपैक्ट- जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर रखे स्ट्रेचर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे अभियान का असर हुआ है। अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया। वार्ड के बंद पंखों को ठीक कराकर चालू कराया। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त की गई। वार्ड ब्वॉय भी मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाते नजर आए।
अमर उजाला ने 12 मई से लेकर 15 मई तक स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अभियान चलाया। 12 मई को लाचार व्यवस्था...दिव्यांगों को नहीं मिल रहा सहारा, शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। इसके बाद 13 मई को अस्पताल में इलाज नहीं, संक्रमण की तैयारी पूरी, 14 मई को पंखे बंद, व्यवस्था सुस्त, मरीज भुगत रहे गर्मी की सजा और 15 मई को मरीजों का दर्द बढ़ा रहा सिस्टम, स्ट्रेचर खींच रहे तीमारदार शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई।
विज्ञापन

अस्पताल में बेहतर व्यवस्थाओं के दावाें की पोल खुली। बदहाल व्यवस्था से मरीज परेशान नजर आए। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करते हुए कमियां दूर कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रामक रोग के पुरुष वार्ड में एक नंबर व तीन नंबर के बंद पंखों को ठीक कराया। इसके अलावा शुक्रवार को इमरजेंसी के बाहर चार स्ट्रेचर खड़े किए गए। ड्यूटी पर मौजूद वार्ड ब्वॉय सक्रिय रहे। जैसे ही कोई एंबुलेंस आती है। उसमें से मरीज को स्ट्रेचर पर लेटाकर वार्ड में ले जाते नजर आए। ओपीडी में भी स्ट्रेचर और व्हीलचेयर खड़ी की गई, ताकि मरीज के तीमारदारों को भटकना न पड़े।

इंपैक्ट- जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर रखे स्ट्रेचर

इंपैक्ट- जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर रखे स्ट्रेचर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed