फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Walk renewable and Saloni was successful

पैदल चाल में अक्षय और सलोनी ने बाजी मारी

Mon, 03 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 03 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Walk renewable and Saloni was successful
सम्मानित होते धावक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला और पुरुषों की अलग-अलग पैदल चाल प्रतियोगिता कराई गई। पुरुष वर्ग में अक्षय और महिला वर्ग में सलोनी ने बाजी मारी। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट बाबूराम सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। पुरुषों की पांच किलोमीटर की पैदल चाल प्रतियोगिता में अक्षय कुमार ने पहला, फरमान अली ने दूसरा, सन्नी सैनी ने तीसरा, रोहित कुमार ने चौथा, संदीप कुमार ने पांचवां, अमित कुमार ने छठा स्थान पाया। 
विज्ञापन


महिला वर्ग में सलोनी पहले, दीपांशी दूसरे, अलजेबा तीसरे, तरन्नुम चौथे, हिना पांचवें और सिमरन छठे स्थान पर रही। इससे पहले उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव ने गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर गुलाब सिंह राणा, यशपाल सिंह पुंडीर, लाल धर्मेंद्र प्रताप, संदीप रंधावा, शारिक हुसैन, रामशरण, अब्दुल अहद, राखी सिंह, सरिता रानी, प्रवीण यादव, रेशु बालियान, प्रियंका, आदि रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed