फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Waiting on the share of more than two lakh e-shram card holders

दो लाख से अधिक ई-श्रम कार्ड धारकों के हिस्से में इंतजार

Sat, 27 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Waiting on the share of more than two lakh e-shram card holders
सहारनपुर। असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों (ई-श्रम कार्ड धारकों) को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से जोड़ने का नोटिफिकेशन जारी किया था। करीब एक माह बाद तक भी उक्त कर्मकारों को योजना में शामिल नहीं किया गया है। इन परिवारों की संख्या जनपद ही में 2,70,000 है। जिनमें ढाई लाख से अधिक सदस्य हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना से जनपद में 1,15,023 परिवार जुड़े हुए हैं, जबकि मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से जुड़े परिवारों की संख्या 22,087 है। योजना के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सरकार ने पंजीकृत श्रमिकों के परिवारों को भी योजना का लाभ देने की घोषणा की थी, जिसके बाद जनपद के पंजीकृत 46,175 परिवारों को योजना से जोड़ा गया है, जिनके सदस्यों की संख्या दो लाख से अधिक बैठती है। इनमें से दस हजार सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। खास बात यह है कि सरकार ने 20 अक्तूबर 2021 को एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें ई-श्रम कार्ड धारक परिवारों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान से जोड़ने को कहा है, लेकिन अभी तक इन्हें योजना से नहीं जोड़ा गया है। संबंधित परिवारों के सदस्य गोल्डन कार्ड के लिए केंद्रों पर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

अंत्योदय कार्ड धारकों के 54,618 परिवार जुड़े
बीते दिनों केंद्र सरकार ने अंत्योदय कार्ड धारकों को भी योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है। इसके तहत जनपद में 54,618 परिवारों को योजना में शामिल किया है। इन परिवारों के सदस्यों की संख्या दो लाख 25 हजार से अधिक मानी जा रही है। इनमें से 50 हजार से अधिक सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकृत श्रमिकों के 46,175 परिवारों के करीब दो लाख सदस्यों में से दस हजार से अधिक के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। बड़ी संख्या में ई-श्रम कार्ड धारक भी कार्ड बनवाने पहुंच रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें योजना से नहीं जोड़ा गया है।

डॉ. सुशील गुप्ता, नोडल अधिकारी।
पंजीकृत श्रमिकों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जा चुका है। असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों को भी योजना में शामिल किया जाना है, जिसका नोटिफिकेशन तो जारी हो चुका है, मगर अभी समय लगेगा। जनपद में इन परिवारों की संख्या 2,70,000 है।
शक्ति सेन मौर्य, उप श्रमायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed