फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Waiting for complainants inside, pleading to save employment outside

Saharanpur News: अंदर फरियादियों का इंतजार, बाहर रोजगार बचाने की गुहार

Wed, 14 Jan 2026 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 14 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Waiting for complainants inside, pleading to save employment outside
सहारनपुर। प्रत्येक मंगलवार की तरह इस बार भी नगर निगम में जनसुनवाई हुई। चार घंटे तक नगर आयुक्त सहित सभी विभागों के अध्यक्ष अधिकारी फरियादियों का इंतजार करते रहे और मात्र दो ही शिकायत उनके पास पहुंची, जबकि बाहर दो दर्जन से अधिक महिला और पुरुष वेंडर रोजगार बचाने की गुहार लगाते रहे, जिनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जनसुनवाई में केवल दो शिकायतें पहुंचीं। पहली समस्या वार्ड 55 की कृपाविहार कॉलोनी की रही। यहां के सचिन अरोड़ा ने आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। दूसरी समस्या वार्ड छह वर्धमान कॉलोनी की रही। वहां के दानिश ने कॉलोनी के खाली प्लाॅट में जलभराव की स्थिति से अवगत कराते हुए निकासी के लिए प्रार्थनापत्र दिया। नगर आयुक्त ने गैराज प्रभारी को निरीक्षण कर जलभराव निकासी समस्या का निवारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर, जनसुनवाई के बाहर कई दर्जन महिला और पुरुष वेंडर घंटों खड़े रहे। रज्जो, बबीता और मीरा ने बताया कि वह सभी मंगलवार को लोहानी सराय में सड़कों किनारे फड़ लगाकर पुराने कपड़े बेचते थे। बीते 40 साल से वह इसी तरह मंगलवार को सड़क किनारे फड़ लगाकर गुजारा करते आ रहे हैं। बीते वर्ष नगर निगम ने पूरे मंगल बाजार को मेला गुघाल स्थल पर शिफ्ट किया है। उनको भी वहीं पर जगह आवंटित की गई है, लेकिन अब उन्हें वहां से भी हटाया जा रहा है। वह एक सप्ताह से रोजगार बचाने को भटक रहे हैं। सोमवार को नगर निगम में कोई अधिकारी नहीं मिला था। मंगलवार को जनसुनवाई में अपनी समस्या रखने पहुंचे थे। उन्होंने नगर निगम पर उनके हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनके साथ दीपा, मंजू सहित अनेक वेंडर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed