{"_id":"595943b24f1c1bec5e8b4ad0","slug":"waiting-for-buyers-on-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी खरीदारों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी खरीदारों का इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी के बाद दिल्ली रोड स्थित शोरूम में खाली बैठे कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसटी लागू होने के दूसरे दिन भी व्यापारियों को खरीदारों का इंतजार रहा। कपड़ा व्यापारी, दवा व्यापारी, इलेक्ट्रॉनिक्स, आटोमोबाइल व्यापार में भारी मंदी रहा। हालांकि बाइकों के सस्ती होने के कारण ग्राहक जानकारी के लिए दिन भर आते रहे। कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी के विरोध में तीन दिन के बंद का आह्वान किया है। अधिकांश व्यापारी और ग्राहक अभी असमंजस की स्थिति में हैैं।
आटोमोबाइल
जीएसटी लागू होने से बाइकों के दाम में 1500 से 2500 रुपये की कमी आई है। ग्राहक दिन भर रेट पूछने आते रहे। हालांकि खरीदारी कम रही। भगवान मोटर्स के स्वामी अजय वर्मा ने बताया कि जीएसटी में बाइकों के दामों में कमी आई है, लेकिन अभी ग्राहक सिर्फ पूछताछ तक ही सीमित हैं। स्वाति होंडा के स्वामी निपुण जैन ने बताया दोपहिया वाहनों की कीमत एक हजार से 4700 रुपये तक घट गई है। ग्राहक अभी जानकारी लेने ही अधिक आ रहे हैं।
कपड़ा व्यापार
जीएसटी लागू होने के दूसरे दिन भी कपड़ा बाजार सूना रहा। न तो कपडे़ का थोक व्यापारी खरीदारी के लिए आया और न ही यहां के व्यापारियों ने बाहर से माल मंगाया है। वरिष्ठ व्यापारी नेता कपड़ा व्यापारी राधेश्याम नारंग ने बताया कि असमंजस के कारण व्यापारियों ने पहले से ही कपड़ा मंगाना बंद कर दिया था।
विज्ञापन
क्योंकि पहले कपडे़ पर कोई टैक्स नहीं था। कपड़ा व्यापारी डरा हुआ है। अधिकांश व्यापारियों का जीएसटी में पंजीकरण ही नहीं है। पूर्व विधायक और कपड़ा व्यापारी लाजकृष्ण गांधी कहते हैं कि व्यापारी जीएसटी को लेकर मानसिक तौर पर तैयार नहीं हैं। कल दिल्ली में कपड़ा व्यापारियों की बैठक है। इसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री से मिलकर कपडे़ से जीएसटी हटाने का आग्रह किया जाएगा। बाजार सूना रहा।
तीन दिन कपड़ा बाजार बंद
रायवाला कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन धींगडा ने बताया कि जीएसटी के विरोध में शहर का कपड़ा बाजार तीन दिनों के लिए बंद रहेगा। न तो बाहर से कोई ग्राहक आ रहा है और न ही व्यापारी बाहर से कपड़ा मंगा रहे हैं। सोमवार से तीन दिन तक रायवाला और पंजाबी मार्केट सहित सारा कपड़ा बाजार बंद रहेगा।
दवा कारोबार
दूसरे व्यवसायों की तरह ही दवा कारोबार भी कम रहा। जीएसटी को लेकर दवा व्यापारियों में असमंजस की स्थिति है। सहारनपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री नलिन अग्रवाल ने बताया कि दवाओं के रेट में ओवरऑल 3 से 4 प्रतिशत तक का इजाफा होगा। दवा व्यापारियों को अभी नए सिस्टम को समझने में समय लगेगा। थोक व्यापार भी मंदा रहा। एसोसिएशन के लीगल एडवाइजर एडवोकेट दलजीत कोचर का कहना है कि दवा बाजार में दूसरे दिन भी कारोबार न के बराबर हुआ।
माल परिवहन के लिए दिशा निर्देश जारी
सहारनपुर। जीएसटी लागू होने के संक्रमण काल में माल परिवहन के लिए वाणिज्यकर मुख्यालय ने नया परिपत्र जारी किया है। ताकि व्यापारी परेशान न हो। रविवार को वाणिज्य कर भवन में नोडल अधिकारी और असिस्टेंट कमिश्नर सुनील सत्यम ने बताया कि जीएसटी लागू होने के समय के लिए वाणिज्य कर मुख्यालय ने माल परिवहन के लिए परिपत्र जारी किया है।
इसमें कहा गया है कि एक जुलाई से माल मंगाने के लिए टैक्स इनवॉइस/ बिल ऑफ़ सप्लाई जारी किया जाना अपेक्षित है। इस पर आपूर्तिकर्ता के पंजीकृत होने की स्थिति में जीएसटिन अंकित होना जरूरी है। इसके अलावा वैट श्रेणी धारक को जीएसटी व्यवस्था में अनंतिम पंजीयन प्रमाण पत्र दिया जाएगा। जो अंतिम प्रमाण पत्र जारी होने तक प्रभावी रहेगा। प्रोविजनल आईडी प्राप्त नहीं होने पर अनंतिम प्रमाण पत्र जारी नहीं होंगे।