{"_id":"66b132339789ccf3d401ece4","slug":"voting-will-be-held-today-for-two-pradhans-and-one-bdc-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-128887-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो प्रधान और एक बीडीसी के लिए आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो प्रधान और एक बीडीसी के लिए आज होगा मतदान
Tue, 06 Aug 2024 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। दो ग्राम पंचायतों में प्रधान और एक में बीडीसी के लिए चुनाव होगा। मतगणना आठ अगस्त को होगी। त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव के लिए 15 जुलाई को अधिसूचना जारी की गई थी। इसके लिए 22 जुलाई तक नामांकन पत्र जमा हुए, जबकि 24 जुलाई को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में साढोली कदीम विकास खंड के ग्राम मिर्जापुर पोल, नागल विकासखंड के ग्राम कोरवा में प्रधान पद के लिए उप चुनाव होगा। ग्राम मिर्जापुर पोल में प्रधान पद के लिए दस प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां पर मतदान के लिए चार मतदान केंद्र और 18 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। ग्राम कोरवा में ग्राम प्रधान पद के लिए दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। यहां पर 1163 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। कोरवा में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। देवबंद में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के चुनाव में मतदान के लिए चार मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां के 1768 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का निर्णय करेंगे।