फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Voting will be held today, direct contest on ten posts

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव:-

Thu, 16 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Voting will be held today, direct contest on ten posts
दीवानी कचहरी में चुनाव प्रचार करते ठाकुर बिशंबर सिंह पुंडीर ग्रुप के प्रत्याशी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए आज मतदान होगा। मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है। चुनाव अधिकारी सतपाल सिंह सैनी ने बताया मतदान का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा। मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए है। कोविड-19 का पालन किया जाएगा। मतदान मतदाताओं को पहचान पत्र लाना आवश्यक होगा। 1469 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। शनिवार को मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। 11 पदों के लिए 23 उम्मीदार है। दस पदों पर सीधा मुकाबला है। बृहस्पतिवार को चुनाव मैदान में उतरे दावेदारों ने अधिवक्ताओं से संपर्क कर समर्थन जुटाया।
विज्ञापन

सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ठाकुर विशंभर सिंह ग्रुप के श्रवण कुमार गुप्ता और प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के अशोक पुंडीर में सीधा मुकाबला है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामपाल सिंह वर्मा व महावीर सिंह , कनिष्ठ अध्यक्ष पद पर अभय अग्रवाल व प्रवेश कुमार, महासचिव पद पर तीन दावेदारों राजीव कुमार शर्मा, पालम राणा और नितिन कुमार शर्मा चुनाव मैदान में है। इनके अलावा सहसचिव पद पर वरूण सिंघल, सर्वजीत शर्मा, विक्रांत कुमार, इंदरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर नमित जैन, अनुज कुमार, गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ पद पर निशा शर्मा, विनोद कुमार, सदाकत उल्लाखान, रणपाल सिंह, गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ पद पर मुकेश तोमर, कुमारी सदफ, अनुश्री, प्रीति सैनी दावेदार है।

दीवानी कचहरी में चुनाव प्रचार करते प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के प्रत्याशी

दीवानी कचहरी में चुनाव प्रचार करते प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के प्रत्याशी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed